MP में ठंड की वापसी: 13 फरवरी से तापमान में गिरावट, सर्दी का बढ़ेगा असर

thand cold sardi cohra

MP में ठंड की वापसी: 13 फरवरी से तापमान में गिरावट, सर्दी का बढ़ेगा असर। जम्मू कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके अलावा अभी अन्य कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो रही है। इस वजह से गुरुवार से रात के तापमान में कुछ गिरावट होने का अनुमान है।

  • उधर, बुधवार को प्रदेश में सबसे कम 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • दिन का सबसे अधिक 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में रिकार्ड किया गया।
  • मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अभी जम्मू कश्मीर और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।
  • उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 240 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है।
  • मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में भी ऊपरी स्तर पर हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें-  इलाज पर आम आदमी की जेब का बोझ घटा: 10 साल में तीन गुना बढ़ा सरकारी हेल्थ बजट, निजी खर्च घटकर 42.7% पर आया