कटनी पुलिस विभाग में फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले,पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी हुए आदेश, कई थानों और रक्षित केंद्र में बदली गई पदस्थापना

police transfer 1

कटनी पुलिस विभाग में फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले,पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी हुए आदेश, कई थानों और रक्षित केंद्र में बदली गई पदस्थापन

 

कटनी। जिले की पुलिस व्यवस्था को सुचारु बनाने और प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों, रक्षित केंद्र और पुलिस कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के तहत उपनिरीक्षक बम्बल सिंह को कारखाना प्रभारी सिलौंडी से अन्यत्र पदस्थ किया गया है, जबकि उपनिरीक्षक अनिल पांडे को कारखाना प्रभारी सिलौंडी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक अनुराग पाठक को थाना बहोरीबंद से थाना अजाक भेजा गया है।

इसी तरह प्रधान आरक्षक भोला गुप्ता एवं रमेश सिंह को थाना बहोरीबंद से रक्षित केंद्र कटनी भेजा गया है, जबकि कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अमित कुमार शुक्ला को रक्षित केंद्र से थाना बहोरीबंद में पदस्थ किया गया है। आरक्षक अतुल कुमार अग्रहरि को रक्षित केंद्र कटनी से थाना बड़वारा तथा प्रधान आरक्षक ब्रजानंद सिंह को थाना अजाक से थाना बहोरीबंद भेजा गया है।

वहीं आरक्षक आरिफ हुसैन को थाना बड़वारा से थाना माधवनगर, मोहित साहू को थाना बहोरीबंद से रक्षित केंद्र कटनी और गौरीशंकर को थाना बड़वारा से रक्षित केंद्र कटनी स्थानांतरित किया गया है। लोकेंद्र सिंह को थाना माधवनगर से थाना बड़वारा तथा मणि सिंह बागरी को थाना माधवनगर से कार्यालय बिलहरी में नवीन पदस्थापना दी गई है।

इसके अलावा बदेश गुणवत्ता को रक्षित केंद्र कटनी से थाना बहोरीबंद तथा आरक्षक चालक शिव प्रकाश तिवारी को थाना बड़वारा से रक्षित केंद्र कटनी भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें-  संभाग स्तरीय महिला योग प्रतियोगिता में कटनी की टीम रही प्रथम,जबलपुर की टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान, चार जिलों की महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।