Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

Republic of BHARAT: ‘INDIA’ की जगह ‘भारत’ हो सकता है देश का आधिकारिक नाम, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली: सरकार ने एक नये पहल की ओर बढ़ते हुए देश के नाम में बदलाव की संभावना को देखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी की है। सूत्रों की मानें तो ‘इंडिया’ को छोड़कर ‘BHARAT’ को देश का प्रमुख नाम बनाने पर विचार किया जा रहा है।

इस संकेत को ताजगी दी गई जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जी20 (G20) राष्ट्राध्यक्षों और मंत्रियों के लिए निमंत्रण में ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा। पहले आमतौर पर ‘President of Republic of India’ इस्तेमाल होता था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि BHARAT गणराज्य अपनी सभ्यता की ओर बढ़ता हुआ गर्वित है। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस पर आलोचना की है और मोदी सरकार पर हमला किया है।

BJP सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा, “इंडिया’ शब्द हमें ब्रिटिश द्वारा दिया गया था, जबकि ‘भारत’ हमारी संस्कृति का प्रतीक है। हम चाहते हैं कि संविधान में बदलाव हो।”

bharat

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम