Site icon Yashbharat.com

मित्र बिहार कालोनी के सांई बाबा मंदिर की 14वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुए धार्मिक अनुष्ठान

IMG 20250419 WA0019

कटनी। शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र की मित्र बिहार कॉलोनी के समीप सांई बाबा मंदिर में दो दिवसीय धर्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। इस आशय की जानकारी समाजसेवी सांई भक्त वाजिद खान ने देते हुये बताया कि सांई बाबा मंदिर के 14 वें वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 18 व 19 अप्रेल को सांई बाबा का अभिषेक, पूजा अर्चना के साथ हवन एवं अन्य कार्यक्रमों में विशाल आम भण्डारा, प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम में सांई भक्तो में समाजसेवी कुल्लु भाईजान, रम्मू विश्वकर्मा, बच्चा रजक, डॉ.चौधरी, बालकिशन बैन, अनोज कनासिया, वाजिद भाईजान, सोनू बैन, बिट्टू मेहरोलिया, सनी डेनियल, निखिल बाबा आदि ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालु व भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Exit mobile version