धार्मिक संतुलन या दिखावा? कांवड़ मार्ग पर ढकी मजारों पर सफाई में जुटा प्रशासन
धार्मिक संतुलन या दिखावा? कांवड़ मार्ग पर ढकी मजारों पर सफाई में जुटा प्रशासन

धार्मिक संतुलन या दिखावा? कांवड़ मार्ग पर ढकी मजारों पर सफाई में जुटा प्रशासन। मेरठ में कांवड़ मार्ग पर मजारों और मस्जिदों को कपड़े से ढके जाने की तस्वीरें वायरल हुई हैं। प्रशासन और पुलिस ने किसी आधिकारिक निर्देश से इनकार किया है। डीएम और शहर काजी दोनों ने इसे व्यक्तिगत या समिति की पहल बताया है।
धार्मिक संतुलन या दिखावा? कांवड़ मार्ग पर ढकी मजारों पर सफाई में जुटा प्रशासन
शांति समिति बैठक में चर्चा नहीं हुई थी। मेरठ में कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मजार व मस्जिदों के कपड़े से ढके होने के फोटो वायरल हो गए हैं। खबरों के अनुसार शांति समिति की बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मजार-मस्जिद प्रबंध समिति से इस बारे में चर्चा की थी। अब अधिकारी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
डीएम डॉक्टर वीके सिंह से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से इस तरह का निर्देश नहीं दिया गया था। फोटो व वीडियो के माध्यम से इस बारे में पता चला है। यह एक सुखद पहल है।