Monday, May 4, 2026
Latest:
अजब गजबLatestराष्ट्रीय

वायरल होने के चक्कर में खतरनाक स्टंट: पिता को पैक कर कूरियर करने पहुंचा परिवार, पकड़े गए तो दिया अजीब तर्क

वायरल होने के चक्कर में खतरनाक स्टंट: पिता को पैक कर कूरियर करने पहुंचा परिवार, पकड़े गए तो दिया अजीब तर्क। सोशल मीडिया पर रील बनाने के बढ़ते क्रेज के बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने वीडियो बनाने के जुनून में सारी हदें पार कर दीं। परिवार के सदस्यों ने अपने ही बुजुर्ग पिता को एक बड़े बैग (बोरे) में बंद कर कूरियर करने की कोशिश की।

होर्मुज में तनाव चरम पर: Iran ने अमेरिकी-इजरायली जहाज रोके, भारत को सुरक्षित राह; युद्ध के बीच ‘जग लाडकी’ टैंकर सकुशल पहुंचा

वायरल होने के चक्कर में खतरनाक स्टंट: पिता को पैक कर कूरियर करने पहुंचा परिवार, पकड़े गए तो दिया अजीब तर्क

यह घटना व्यालिकावल थाना क्षेत्र के एक कूरियर कार्यालय की है। मंगलवार को एक महिला अपने पति और सास-ससुर के साथ एक बड़ा पार्सल लेकर कूरियर ऑफिस पहुंची। पार्सल का आकार असामान्य रूप से बड़ा होने के कारण कर्मचारियों को शक हुआ। जब उन्होंने पार्सल के अंदर क्या है, यह पूछा तो परिवार कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।

संदेह होने पर कर्मचारियों ने पार्सल खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बैग के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति को ठूंसा गया था, जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जांच में पता चला कि वह बुजुर्ग उसी महिला के पिता हैं, जो पार्सल बुक कराने आई थी।

हैरानी की बात यह रही कि पकड़े जाने के बाद भी परिवार ने अपनी गलती मानने के बजाय अजीबोगरीब तर्क दिया। उनका कहना था कि वे उगादी और रमजान के दौरान बस टिकट न मिलने की समस्या पर एक रील बनाना चाहते थे। वे दिखाना चाहते थे कि हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को अब इंसानों को भी कूरियर के जरिए भेजने की नौबत आ सकती है।

मामला बढ़ने पर कूरियर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पूछताछ के बाद परिवार के सदस्यों से माफी मंगवाई गई और भविष्य में ऐसी खतरनाक हरकत न करने की चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग किस हद तक जोखिम भरे और गैर-जिम्मेदाराना कदम उठा रहे हैं।

वायरल होने के चक्कर में खतरनाक स्टंट: पिता को पैक कर कूरियर करने पहुंचा परिवार, पकड़े गए तो दिया अजीब तर्क

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम