katniLatestमध्यप्रदेश

कटनी मुड़वारा स्टेशन होकर भोपाल-चोपन-भोपाल सप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा 1 मार्च से

सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, खन्ना बंजारी, ब्यौहारी, मड़वास ग्राम, सरईग्राम, बरगवां स्टेशनों पर होगा ठहराव

कटनी(YASHBHARAT.COM)। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 11633/11634 भोपाल जंक्शन-चोपन-भोपाल जंक्शन के मध्य साप्ताहिक एक्सप्रेस नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई थी। इस साप्ताहिक एक्सप्रेस नई ट्रेन का नियमित संचालन प्रत्येक रविवार को 01 मार्च 2026 से भोपाल जंक्शन और प्रत्येक सोमवार को 02 मार्च 2026 से चोपन स्टेशन से पहली सेवा प्रारम्भ हो रही है। यह नई ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, खन्ना बंजारी, ब्यौहारी, मड़वास ग्राम, सरईग्राम एवं बरगवां स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाएगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 11633 भोपाल जंक्शन-चोपन के मध्य साप्ताहिक (रविवार) एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल जंक्शन स्टेशन से रात 20:55 बजे प्रस्थान कर विदिशा 21:36 बजे, गंजबासौदा 22:05 बजे, बीना 23:00 बजे, पहुँचकर अगले दिन सागर मध्यरात्रि 00:08 बजे, दमोह 01:13 बजे, कटनी मुड़वारा 02:30 बजे, खन्ना बंजारी 03:48 बजे, ब्यौहारी 04:48 बजे, मड़वास ग्राम 05:28 बजे, सरईग्राम 06:09 बजे एवं बरगवां 07:08 बजे पहुँचकर और सोमवार सुबह 10:50 बजे चोपन स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 11634 चोपन-भोपाल जंक्शन के मध्य साप्ताहिक (सोमवार) एक्सप्रेस ट्रेन चोपन स्टेशन से सायं 17:10 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए बरगवां 19:28 बजे, सरईग्राम 20:09 बजे, मड़वास ग्राम 20:48 बजे, ब्यौहारी 21:28 बजे, खन्ना बंजारी 22:28 बजे, कटनी मुड़वारा 23:55 बजे, पहुँचकर अगले दिन दमोह 01:28 बजे, सागर 02:28 बजे, बीना 04:30 बजे, गंजबासौदा 05:11 बजे, विदिशा 05:40 बजे पहुँचकर और मंगलवार सुबह 07:00 बजे भोपाल जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

भोपाल से चोपन के बीच यह ट्रेन विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, खन्ना बंजारी, ब्यौहारी, मड़वास ग्राम, सरईग्राम, बरगवां, सिंगरौली, करैला रोड जंक्शन, मिर्चाधूरी एवं ओबरा डैम स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

ट्रेन की कोच पोजीशन

इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 01 एसएलआरडी, 01 जनरेटरकार कोच सहित कुल 22 एलएचबी कोच होंगे।

Back to top button