शेयर बाजार में रिकवरी जारी, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा ऊपर खुला

SHARE MARKET 1

शेयर बाजार में रिकवरी जारी, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा ऊपर खुला ¹है। शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन रिकवरी का दौर देखा जा रहा है. अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते सोमवार को भयानक तबाही मचने के बाद स्टॉक मार्केट में मंगलवार को रिकवरी देखी गई. इसकी वजह घरेलू स्थिति का मजबूत होना है. बुधवार को भी निवेशकों के बीच धारणा मजबूत देखी गई. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों हरी ग्रीन जोन में खुले हैं.।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयर का इंडेक्स सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 79,565.40 अंक पर खुला है. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयर का इंडेक्स निफ्टी भी करीब 250 अंक की बढ़त लिए हुए है. इसमें 24,250 पॉइंट से ऊपर पर कारोबार हो रहा है. जबकि ये 24,289.40 अंक पर खुला है.

इसे भी पढ़ें-  कटाएघाट में रिवर फ्रंट योजना के प्रगतिरत कार्यों का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश,1 जनवरी से पूर्व सभी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा तय,कटाएघाट मेला आयोजन की व्यवस्थाओं को समय रहते करें पूर्ण : निगमायुक्त