FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Ratu Road Flyover Inauguration News: झारखंड को गडकरी का तोहफा: 6,300 करोड़ की परियोजनाएं, एलिवेटेड रोड से मिलेगा जाम से निजात

Ratu Road Flyover Inauguration News: झारखंड को गडकरी का तोहफा: 6,300 करोड़ की परियोजनाएं, एलिवेटेड रोड से मिलेगा जाम से निजात

Ratu Road Flyover Inauguration News: झारखंड को गडकरी का तोहफा: 6,300 करोड़ की परियोजनाएं, एलिवेटेड रोड से मिलेगा जाम से निजात। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा के बाद रांची को भी गुरुवार 3 जुलाई 2025 को बड़ी सौगात दी।

Ratu Road Flyover Inauguration News: झारखंड को गडकरी का तोहफा: 6,300 करोड़ की परियोजनाएं, एलिवेटेड रोड से मिलेगा जाम से निजात
Ratu Road Flyover Inauguration News: झारखंड को गडकरी का तोहफा: 6,300 करोड़ की परियोजनाएं, एलिवेटेड रोड से मिलेगा जाम से निजात

उन्होंने रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इससे पहले रांची पहुंचने पर नितिन गडकरी पर फूलों की बारिश की गयी। इस स्वागत से केंद्रीय मंत्री अभिभूत दिखे। रातू रोड एलीवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर करीब 560 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। नितिन गडकरी ने आज झारखंड में 6300 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

नितिन गडकरी ने इन योजनाओं का किया लोकार्पण

नागा बाबा खटाल से नितिन गडकरी ने झारखंड को 6300 करोड़ रुपए का तोहफा दिया। उन्होंने 1900 करोड़ की लागत से पलमा से गुमला तक बने फोर लेन सड़क, 560 करोड़ रुपए की लागत से रांची शहर में रातू रोड पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर, 70 करोड़ की लागत से बने बाराहाट से तुलसीपुर खंड तक 2 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 825 करोड़ की लागत से बने बरही-कोडरमा खंड फोर लेन, 100 करोड़ की लागत वाली गोड्डा से सुंदरपहाड़ी खंड तक 2 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 20 करोड़ की लागत से गिरिडीह शहर में सड़क के चौड़ीकरण और 1130 करोड़ की लागत से शंखा से खजुरी तक बने फोर लेन सड़क का लोकार्पण किया।

इन योजनाओं का नितिन गडकरी ने किया शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री ने 285 करोड़ रुपए की लागत वाली दामोदर नदी पर हाई लेवल पुल और भौरा रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर आरओबी के निर्माण, 95 करोड़ की लागत वाले मुर्गाताल से मानपुर खंड तक 2 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 35 करोड़ की लागत से सिमडेगा जिले में 8 हाई लेवल पुलों के निर्माण और 1330 करोड़ रुपए की लागत से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से गुमला तक 4 लेन सड़क का शिलान्यास भी किया।

सालों पहले सीपी सिंह ने की थी फ्लाईओवर की मांग, संजय सेठ पीछे पड़ गये – नितिन गडकरी

एलीवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद नितिन गडकरी ने कहा कि सालों पहले सीपी सिंह ने मुझे इस रास्ते पर लाकर कहा था कि यहां फ्लाईओवर बनाने की जरूरत है. इसके बाद संजय सेठ जी लगातार मेरे पीछे लगे रहे. अधिकारियों ने मुझसे कहा कि यह सड़क शहर के बीचोबीच है, इसलिए इस काम को राज्य सरकार या नगर निगम को करना चाहिए. हालांकि, बाद में हमने संजय सेठ के दबाव में इस पुल को बनाने का फैसला किया और अब यह बनकर तैयार है. इस फ्लाईओवर से रांची में प्रदूषण कम होगा और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

झारखंड को गडकरी का तोहफा: 6,300 करोड़ की परियोजनाएं, एलिवेटेड रोड से मिलेगा जाम से निजात

Back to top button