Latest

Ration Card : 30 सितंबर तक आधार से लिंक कराएं राशन कार्ड

नई दिल्ली Ration Card  यदि आपने अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है तो 30 सितंबर से पहले यह काम प्राथमिकता के साथ जरूर कर लें, अन्यथा बाद में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही यह भी बता दें कि यह काम बगैर किसी परेशानी के आप घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि देशभर में कोरोना संकट की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर कर दी है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के मुताबिक 30 सितंबर तक यदि राशनकार्डधारियों ने अपने कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले लाभ बंद हो जाएंगे।

घर बैठे ऑनलाइन लिंक करें आधार कार्ड

यदि आप भी अपना राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं तो यह काम घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं, इसके बाद ‘Start Now’ ऑप्शन पर क्लिक करें। अब अपनी एड्रेस डिटेल- जिला और राज्य भरें। इस सभी ऑप्शन से ‘Ration Card’ बेनिफिट टाइप का चयन करें. ‘Ration Card’ स्कीम को चुनें। सभी डिटेल जानकारी देने के बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। उसे सबमिट करने के बाद आधार कार्ड से आपका राशन कार्ड लिंक हो जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम