Tuesday, May 12, 2026
Latest:
धर्मFEATUREDLatest

Rakhi पर Rashifal 2024 रक्षाबंधन पर 90 साल बाद यह शुभ मुहूर्त, किस राशि पर कैसा है फलादेश जानिए

Rakhi पर Rashifal 2024 रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। इस साल रक्षाबंधन सावन सोमवार जैसे शुभ योग में मनाया जा रहा है। इसके साथ ही शाम के वक्त राज पंचक लग रहा है, जो काफी शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं इस दिन ऐसे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जो करीब 90 साल बाद बन रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन का दिन किन राशियों की चमकने वाली है किस्मत…

Rakhi पर Rashifal 2024

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन 90 साल बाद एक साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग के साथ श्रवण नक्षत्र बन रहा है। इसके साथ ही इस दिन सावन का आखिरी सोमवार होने के साथ चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के स्वामी स्वयं आदि देव भोलेनाथ है। वहीं कुंभ शनि की राशि है।

Rakhi पर Rashifal 2024

ऐसे में इस दिन कुछ राशियों को भोलेनाथ के साथ-साथ शनिदेव की विशेष कृपा होगी। इतना ही नहीं इस दिन सिंह राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति हो रही है, जिससे शुक्रादित्य, बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण योग, त्रिग्रही योग के साथ शनि कुंभ राशि में रहकर शश राजयोग का भी निर्माण कर रहे हैं।

Rakhi पर Rashifal 2024

मेष राशि के जातकों के लिए रक्षाबंधन का दिन काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस राशि के पांचवें भाव में बुध, शुक्र और सूर्य विराजमान है। इसके साथ ही शनि और चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। हर क्षेत्र में सफलता पाने के कई योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि Rakhi पर Rashifal 2024 (Kumbha Zodiac) इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आने वाली है। इस राशि में बुध, सूर्य और शुक्र सातवें भाव में विराजमान रहेगे। इसके साथ ही शश राजयोग लग्न भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। रक्षाबंधन के दिन बनने वाले राजयोग इन राशि के जातकों का तख्तापलट कर सकते हैं। लंबे समय से रुके काम होने के साथ हर एक चुनौती से छुटकारा मिल सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac) इस राशि में राजयोगों का निर्माण नौवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेशी स्तोत्रों से आपको खूब धन लाभ मिल सकता है। लाभ कमाने के कई ऑफर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये पर्व काफी भाग्यशाली साबित हो सकता है। अगर विदेश में नौकरी करने का प्लान बना रहे हैं, तो वह लक्ष्य हो सकता है।

यह सूचना अन्य वेब स्त्रोत से ली गईं हैं। इस पर हमारा कोई दावा नहीं है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम