Site icon Yashbharat.com

Rangoli Election Wali: 40 वर्गफीट की विशाल रंगोली बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

rangoli

Rangoli Election Wali: 40 वर्गफीट की विशाल रंगोली बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश । चार घंटे की मेहनत और 40 किलो रंगोली मटेरियल से 40 वर्गफीट के एरिया में विशाल रंगोली बनाकर कलाकारों ने लोगों को शत-प्रतिशत, समावेशी मतदान के लिए प्रेरित किया।

 

 

बोट क्लब पर बनाई इस रंगोली के माध्यम से अनिवार्य मतदान और जागरूक व सतर्क नागरिक बनने का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि मतदान केंद्रों पर अलग-अलग वर्ग के लिए किस तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। दिव्यांगजन के लिए व्हील चेयर, रैंप आदि की व्यवस्था है। इसी प्रकार वृद्धजनों के लिए भी मतदान केंद्रों पर की गई विशेष व्यवस्था को दर्शाया गया है। इस रंगोली में मतदान के दौरान या उसके पहले किसी भी तरह की गड़बड़ी को लेकर सी-विजिल एप पर की जाने वाली शिकायत के संदर्भ में भी जानकारी दी गई है।

Exit mobile version