Ram Mandir Pran Pratishtha: राम लला की पहली झलक सामने आते ही धन्य हो गया जीवन, यहां देखिए फोटो-वीडियो
Ram Mandir Pran Pratishtha: राम लला की पहली झलक सामने आते ही धन्य हो गया जीवन, यहां देखिए फोटो-वीडियो

Mandir: राममंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो चुकी है। शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री मोदी, RSS प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राम लला को चांदी का छत्र अर्पित किया। शुभ मुहूर्त में सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद पीएम मोदी ने राम लला की पूजा अर्चना की। रामलला की अद्भुत आकर्षित बाल स्वरूप प्रतिमा को देखकर भक्त भाव विह्वल हो रहे हैं। 23 जनवरी से आप भी भगवान के दर्शन का लाभ उठा पाएंगे।
#WATCH | PM Narendra Modi performs the 'aarti' of Ram Lalla idol at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya #RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/7dUwTzsR65
— ANI (@ANI) January 22, 2024


पीएम मोदी कर रहे हैं राम मंदिर में अनुष्ठान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम जन्मभूमि मंदिर में अनुष्ठान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में मौजूद हैं।








