LIVE Ram Mandir Bhoomi Pujan : आज देश में जबरदस्त उत्साह है। 500 साल बाद वो घड़ी आई है, जिसकी प्रतीक्षा करोड़ों हिंदुओं को थी। अभिजीत मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अयोध्या पूरी तरह सज कर तैयार है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं। मेहमान पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी सुबह 9.35 बजे दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी ने धोती कुर्ती पहन रखा है। पीएम 10.35 बजे लखनऊ पहुंच जाएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए अयोध्या के लिए रवाना होंगे और 11.30 तक भगवान राम की नगरी पहुंच जाएंगे। भूमि पूजन में हिस्सा लेने से पहले पीएम मोदी हनुमान मंदिर जाएंगे और दर्शन करेंगे। यहां पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 मिनट कर पूजा करेंगे।
Ram Mandir Live: धोती-कुर्ता पहनकर रवाना हुए पीएम मोदी, अभिजीत मुहूर्त में करेंगे राम मंदिर भूमि पूजन

