Ram Mandir Ayodhya: ‘राजा राम के बेटे लव की राजधानी लाहौर लेंगे वापस’, भोपाल से MLA रामेश्वर शर्मा के बयान से गरमाया माहौल

rameshwar sharma

Ram Mandir Ayodhya: ‘राजा राम के बेटे लव की राजधानी लाहौर लेंगे वापस’, भोपाल से MLA रामेश्वर शर्मा के बयान से माहौल गरमाया। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्वप्रोटेम स्पीकर और भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहते हैं. अब देवास में आयोजित एक कार्यक्रम का उनका वीडियो वायरल हो रहा है. विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने इतिहास बदला है और अब भूगोल भी बदला जाएगा. उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के लिए जनता से एक और मौका मांगते हुए कहा कि पकिस्तान के लाहौर और कराची पर केसरिया ध्वज फहराया जाएगा.

‘अगले मौके पर भूगोल बदल देंगे’

देवास में सोमवार रात हिंद रक्षक संगठन की ओर ‘एक शाम राम के नाम’ कवि सम्मेलन के आयोजन में रामेश्वर पहुंचे थे. वहां पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, ‘अयोध्या की भूमि पर मंदिर बनवा रहा है. जो बाबा विश्वनाथ का कॉरिडोर बनवा रहा है, जिसने 370 हटाई है. अभी सिर्फ इतिहास बदला है. एक मौका देना, मैं देवास मेंचामुंडा की धरती से बोलकर जा रहा हूं, अगले मौके पर भूगोल भी बदलकर दिखा देंगे. यह हमारा संकल्प है.’

‘लाहौर- कराची वापस लेकर रहेंगे’

लाहौर- कराची पर दावा ठोंकते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा, ‘जिन लुटेरों ने लाहौर कराची दी है. उनको बता देना चाहते हैं कि लाहौर-कराची उनके बाप की नहीं है. राजा राम के बेटे लव की राजधानी लाहौर थी. एक दिन उसे वापस लेकर रहेंगे. साधुसंत और बालकदास जी उस आंदोलन का नेतृत्व भी करेंगे. हम और आप इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे, छोड़ेंगे नहीं.’

इसे भी पढ़ें-  BIG BREAKING: मप्र राज्यसभा उपचुनाव: कांग्रेस समर्थित राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त, बीजेपी के हरदीप सिंह पुरी की निर्विरोध जीत लगभग तय!

अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा

बताते चलें कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. इस कार्यक्रम के लिए देशभर से 8 हजार खास हस्तियों को न्योता भेजा गया है. पीएम नरेंद्र मोदी इस समारोह के खास मेजबान होंगे. इस कार्यक्रम के लिए अयोध्या को युद्ध स्तर पर सजाया जा रहा है. 22 जनवरी के समारोह के बाद अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिया जाएगा.