स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने राकेश जैन कक्का

कटनी(YASHBHARAT.COM)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के वंशज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी राकेश जैन कक्का को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।उल्लेखनीय है कि राकेश जैन कक्का के दादा स्व. सेठ हुकुमचंद जैन, ताऊ स्व. जयकुमार जैन तथा नाना स्व. सेठ भोजराज जैन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। नाना भोजराज जैन देश की आज़ादी के संघर्ष में जेल भी गए थे। उसी दौरान उनकी मां के जन्म के अवसर पर ग्रामवासियों ने उनका नाम क्रांति देवी रखा था। अपनी नियुक्ति पर राकेश जैन कक्का ने संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अजय सीतलानी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे और अपने पूर्वजों की आज़ादी की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस जनों एवं समर्थकों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।








