राजीव शुक्ला बोले एक हफ्ते बाद शुरू हो सकता है आईपीएल

ipl

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मौजूदा आईपीएल 2025 के शेष मैचों को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है. राजीव शुक्ला ने कहा है कि फिलहाल IPL एक हफ्ते के लिए निलंबित है. बाद में स्थिति देखकर, चर्चा कर के निर्णय लेंगे कि बचे हुए मैच कैसे करवाना है. सेना पर गर्व है, BCCI सेना और सरकार के साथ खड़ा है.

राजीव शुक्ला से इस दौरान पूछा गया कि मैच भारत में होगा या विदेश में? इस सवाल पर उन्होंने कहा,’ हम सभी हितधारकों से बात करेंगे और तय करेंगे कि मैच कैसे आयोजित किया जाए. विदेशी खिलाड़ी खुद तय करेंगे कि वे एक सप्ताह के लिए यहां रहना चाहते हैं या अपने देश वापस जाना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें-  MP-Bihar Special Trains: शीतकालीन त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, महू-दानापुर और उधना-रक्सौल के बीच चलेंगी वन-वे स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा रूट और टाइमिंग
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श