Rajasthan Exit Poll 2024 Live: राजस्थान में भाजपा को लग सकता है झटका, 7 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त का अनुमान
Rajasthan Exit Poll 2024 Live: राजस्थान में भाजपा को लग सकता है झटका, 7 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त का अनुमान

Rajasthan Exit Poll 2024 Live: राजस्थान में भाजपा को लग सकता है झटका, 7 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त का है। नुमान ह लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव परिणाम चार जून को आएगा। लेकिन, आज एग्जिट पोल में भविष्य की सरकार का अनुमान लगाया जा सकता है। यहां, जानिए राजस्थान में किसे कितनी सीटें मिल रहीं।
यहां देखिए, एग्जिट पोल्स में किसे कितनी सीटें
न्यूज नेशन सर्वे
भाजपा- 22
कांग्रेस- 03
न्यूज 18 एग्जिट पोल
भाजपा- 18-23
कांग्रेस- 2-7
08:05 PM, 01-JUN-2024
एबीपी-सी वोटर
भाजपा- 21-23
कांग्रेस- 1-3
इंडिया-टुडे एक्सिस माय इंडिया
भाजपा: 16-19
कांग्रेस: 5-7
अन्य: 1-2
इंडिया टीवी सर्वे
भाजपा- 21-23
कांग्रेस- 2-4
भाजपा 18 और कांग्रेस 7
टाइम्स नाऊ ने अपने सर्वे में राजस्थान की 25 में से 18 सीटों पर भाजपा की जीत का अनुमान लगाया है। कांग्रेस के खाते में सात सीटें जाती दिखाई दे रही हैं।
टाइम्स नाऊ का एग्जिट पोल
भाजपा- 18
कांग्रेस- 7
यहां देखें अब तक के आंकड़े
Rajasthan Election Exit Poll Results 2024: कुछ देर में आएंगे एग्जिट पोल के आंकड़े
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़े आना शुरू हो गए हैं। अब कुछ देर में राजस्थान की 25 सीटों को लेकर भी एग्जिट पोल के आंकडे सामने आएंगे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं।
Rajasthan Election Exit Poll Results 2024: शाम 6:30 के बाद आएंगे सर्वे के आंकड़े
एग्जिट पोल के आंकड़े शाम 6:30 के बजे के बाद आएंगे। इस दौरान न्यूज 24-चाणक्य, टाइम्स नाउ-ईटीजी, एबीपी-सी वोटर, पोलस्ट्रेट और इंडिया टीवी-सीएनएक्स जैसी एजेंसियां अपने-अपने आंकड़े जारी करेंगी। इसमें बताया जाएगा कि देश ओर राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं।
Rajasthan Election Exit Poll Results 2024: यह एजेंसियां कर रही हैं एग्जिट पोल
न्यूज 24-चाणक्य
टाइम्स नाउ-ईटीजी
एबीपी-सी वोटर
पोलस्ट्रेट
इंडिया टीवी-सीएनएक्स
Rajasthan Election Exit Poll Results 2024: ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में क्या होता है अंतर?
ओपिनियन पोल: एजेंसियां ओपिनियन पोल चुनाव से पहले कराती हैं और इसमें सभी लोगों को शामिल किया जाता है। भले ही वो मतदाता है या नहीं। ओपिनियन पोल के नतीजे के लिए चुनावी दृष्टि से अलग-अलग क्षेत्रों के अहम मुद्दों पर जनता की नब्ज को टटोलने की कोशिश की जाती है। इसके तहत हर क्षेत्र में यह जानने का प्रयास किया जाता है कि सरकार के प्रति जनता की नाराजगी है या फिर उसके काम से संतुष्ट है।
एग्जिट पोल: एग्जिट पोल वोटिंग के तुरंत बाद कराया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है। एग्जिट पोल का प्रसारण मतदान के पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 1 जून को सातवें दौर का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे।
Rajasthan Election Exit Poll Results 2024: कांग्रेस-भाजपा के अपने-अपने दावे
पिछले दो चुनाव में बुरी तरह पिछड़ी कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी उम्मीदें हैं। कांग्रेस के कई नेताओं का दावा है कि राजस्थान में इस बार अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। कांग्रेस 10 से 12 सीटें जीतने का दावा कर रही है। वहीं, भाजपा एक बार फिर सभी 25 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप की बात कह रही है। इधर, कांग्रेस ने आज दावा किया कि इंडि गठबंधन देशभर में 295 सीटें जीतेगा। साथ ही कांग्रेस ने एक घोषणा यह भी की है कि अब उनके नेता एग्जिट पोल की डिबेट में भी शामिल होंगे। हालांकि, जनता ने किसे सत्ता का चाबी दी है यह 4 जून को आने वाले नतीजे ही बताएंगे।
जानिए, क्या होता है एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर अलग-अलग पोलिंग बूथ पर वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवालों के बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।
एबीपी न्यूज का सर्वे
लोकसभा चुनाव 2019 में एबीपी न्यूज- निल्सन ने भाजप को 19 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। इसी तरह रिपब्लिक-जन की बात के सर्वे में भा को राजस्थान में 23 सीटें मिलने की बात कही गई थी।
आज तक का अनुमान रहा था सही
आज तक ने 2019 के अपने एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा के सभी 25 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था जो पूरी तरह सही रहा था। कांग्रेस यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।
पिछले चुनाव में यह था एग्जिट पोल का अनुमान
2019 के लोकसभा चुनाव में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने दावा किया था कि भाजपा राजस्थान में कम से कम 23 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस को केवल दो सीटों पर जीत का अनुमान जताया गया था। वास्तविक नतीजों में भाजपा ने दूसरी बार 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।
Rajasthan Exit Poll 2024 Live: राजस्थान में भाजपा को लग सकता है झटका, सात सीटों पर कांग्रेस को बढ़त का अनुमान
Rajasthan Exit Poll Result 2024 Live News Updates: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों को लेकर दो चरणों में चुनाव हुए थे। इनमें से ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है। एक-दो सीटों पर निर्दलीय और अन्य पार्टियों के प्रत्याशी भी भाजपा-कांग्रेस को टक्कर दे रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। लेकिन, आज एक जून को शाम 6:30 के बाद अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। इससे अनुमान लगाया जा सकेगा कि देश में किसकी सरकार बन रही है और किस पार्टी को राजस्थान में कितनी सीटें मिल रही हैं।
पिछले दो चुनाव में भाजपा ने सभी सीटें जीतीं
पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा (एनडीए) के खाते में जा रही हैं। इस बार भी भाजपा प्रदेश की सारी सीटें जीतकर हैट्रिक लगाने का दावा कर रही है। हालांकि, कुछ सीटों पर बागी उम्मीदवारों ने परेशानी खड़ी की तो कुछ पर त्रिकोणीय मुकाबले टक्कर का नजर आया है। ऐसे में एग्जिट पोल के आंकड़ों से बहुत कुछ साफ हो जाएगा।








