Rajasthan Elections Live: राजस्थान में शनिवार को 199 सीटों पर होगी वोटिंग । राजस्थान में 200 विधानसभा सीट में 199 के लिए 25 नवंबर (शनिवार) को वोटिंग होगी। इन सीटों पर 1,863 प्रत्याशी हैं।
199 विधानसभा क्षेत्रों में 51,507 मतदान केंद्रों पर मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस बार करीब 1,70,99,334 युवा पहली बार मतदान करेंगे। जिनमें 18 से 19 साल के 22,61,008 नए मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार 23 नवंबर (गुरुवार) को थम गया था। 25 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा।
सत्तारूढ़ कांग्रेस से इस बार अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी, शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र यादव, सचिन पायलट, उदल लाल आंजना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा से वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा चुनावी मैदान में हैं।
Rajasthan Election 2023: मतदान के दिन 70 हजार से अधिक जवान देंगे ड्यूटी
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए 1,70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। जिसमें राजस्थान पुलिस के 70 हजार से अधिक जवान, 18 हजार होमगार्ड, दो हजार बॉर्डर होमगार्ड और अन्य राज्यों के 15 हजार होमगार्ड और आरएसी की 120 कंपनियां हैं।
Rajasthan Election 2023: मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग होगी
26,393 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग होगी। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से मतदान केंद्रों की निगरानी की जाएगी। 6,287 माइक्रो आब्जर्वर और 6,247 सेक्टर अधिकारी मय रिजर्व नियुक्त किए गए हैं।
Rajasthan Election 2023: 1 सीट पर नहीं होगा मतदान
राजस्थान में 200 विधानसभा सीट हैं। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का देहांत हो गया। जिसके कारण 199 सीटों पर वोटिंग होगी।
Rajasthan Election 2023: पिछले चुनाव में किसने जीती कितनी सीट
विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने 99 और भाजपा ने 73 सीटें जीती थी। अशोक गहलोत बीएसपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए।








