हिमाचल प्रदेश में कई दिनों की भारी बारिश के कारण जल प्रलय की स्थिति पैदा हो गई है। प्रदेश में जगह-जगह अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और 87 अन्य सड़कें बंद हो गई हैं।
वहीं, अगले तीन दिन मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है और मौसम विभाग ने सात और आठ अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड में केदारनाथ धाम और उसके रास्ते में फंसे लोगों को मौसम साफ होने के बाद सुरक्षित निकालने के काम में तेजी आई है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के चलते चंद्रभाग नदी का जल स्तर बढ़ गया है। लाहौल और स्पीति जिले में दो जगहों पर अचानक बाढ़ आ गई और जिंग जिंगबार के पास मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर पानी और मलबा आ गया। इसके चलते दारचा और सरचू पुलिस चेक पोस्ट पर अगले आदेश तक यातायात रोक दिया गया।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) राजमार्ग से मलबा हटाने में जुटा है। मौसम विभाग ने पूर प्रदेश, विशेषतौर पर कांगड़ा, हमीरपुर और चांबा जिलों में भारी बारिश के चेतावनी दी है और खराब मौसम को लेकर दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य भागों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
केदारनाथ मार्ग पर फंसे 1,401 यात्री और निकाले गए
केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि के बाद अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों का रेस्क्यू पांचवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को 1,401 लोगों का रेस्क्यू किया गया। एमआई-17, चिनूक सहित अन्य हेलिकॉप्टर से 645, पैदल मार्ग से 584, भीमबली-लिनचोली-चौमासी मार्ग से 172 यात्री व स्थानीय लोगों को निकाला गया। पांच दिन में 11,775 यात्रियों का रेस्क्यू किया जा चुका है।
गुजरात के नवसारी-वलसाड के कई इलाके जलमग्न
गुजरात के नवसारी और वलसाड जिलों में भारी बारिश हो रही है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। इन इलाकों से 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नवसारी जिले के खेरगाम तालुका में सोमवार सुबह छह बजे तक बीते 24 घंटे में 229 मिमी बारिश दर्ज की गई। वलसाड जिले में औरंग नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
गुजरात के नवसारी और वलसाड जिलों में भारी बारिश हो रही है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। इन इलाकों से 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नवसारी जिले के खेरगाम तालुका में सोमवार सुबह छह बजे तक बीते 24 घंटे में 229 मिमी बारिश दर्ज की गई। वलसाड जिले में औरंग नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
Related Articles
-
अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 140 पाव देशी मदिरा जब्त, 4 पर मामला दर्ज -
BRICS समिट से पहले दिल्ली पहुंचे पुतिन-पेजेश्कियान, पीएम मोदी बोले- ‘विश्व कल्याण के लिए होगी सार्थक चर्चा’ -
इंदौर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का आगाज: CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ -
इटारसी स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा: सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी कोच में मिले दर्जनों कॉकरोच, चैन पुलिंग कर रोकी ट्रेन -
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान:दिसंबर मासांत तक पूरा होगा कटनी-बिलहरी-स्लीमनाबाद मार्ग का महत्वपूर्ण पुल,कलेक्टर ने निर्माणाधीन पुल का किया औचक निरीक्षण,गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ समय-सीमा में पूर्णता के दिए निर्देश -
महिला टी20 एशिया कप 2026: भारत फाइनल में पहुंचा, बांग्लादेश के खिलाफ श्री चरणी ने रचा इतिहास; तोड़े कई रिकॉर्ड्स -
BRICS समिट 2026: पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक से दिया ‘सद्भाव और संवाद’ का संदेश, भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन -
ब्रिक्स समिट से दिल्ली के बाजारों में जश्न का माहौल: चांदनी चौक और सीपी के व्यापारी तैयार, चीनी-जर्मन सीख रहे दुकानदार, शी जिनपिंग के लिए खास जलेबा तैयार -
दोस्ती में दगाबाज निकला पाकिस्तान-सऊदी पर हूती अटैक होते ही भागे ख्वाजा आसिफ, दावों की खुली पोल -
ब्रिक्स समिट: दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा चक्र, 15 हजार पुलिसकर्मी और 200 पैरामिलिट्री कंपनियां तैनात, छावनी बना VVIP इलाका -
दिल्ली में ब्रिक्स समिट की धूम: पुतिन पहुंचे, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता; कल भारत पहुंचेंगे शी जिनपिंग -
चंद्र गोचर और मंगल की तीखी नजर: 13 सितंबर तक इन 3 राशियों के लिए ‘रेड अलर्ट’, रहें संभलकर -
नागपुर बैंक डकैती की कोशिश नाकाम: कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर 4.5 लाख लुटे, पुलिस ने चंद मिनटों में आरोपी को दबोचा -
पेप्सिको का ‘मेगा इंडिया प्लान’: 5700 करोड़ का बड़ा निवेश, असम में शुरू हुआ नया प्लांट, भारत बनेगा टॉप-10 ग्लोबल मार्केट -
बैंक स्ट्राइक 2026: देशव्यापी हड़ताल से आज से अगले 3 दिन तक बैंक बंद, जानें क्या खुला और क्या रहेगा ठप -
ब्रिक्स सम्मेलन का असर: दिल्ली-NCR में 11 से 13 सितंबर तक ट्रेन यातायात प्रभावित, कई रद्द व डायवर्ट -
अब बेसिक गणित से 10वीं पास छात्र भी बन सकेंगे इंजीनियर, 11वीं में मैथ्स-साइंस लेने का रास्ता साफ -
फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई -
मिशन वात्सल्य के तहत ‘फॉस्टर केयर’ योजना: अब जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा परिवार का प्यार, कटनी में इच्छुक अभिभावकों से मांगे गए आवेदन -
कटनी जिले के लिए राहत भरी खबर: नीम कोटेड यूरिया की 3 रैक झुकेही पहुंचीं, 1230 मीट्रिक टन खाद का आवंटन शुरू; ई-टोकन से होगा वितरण
