Latest

Rail News: दुर्ग-टुंडला-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

Rail News: दुर्ग-टुंडला-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू।  महाकुम्भ-2025 के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा दुर्ग-टुंडला-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 01-01 ट्रिप के लिए चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के दोनों दिशाओं में कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

गाड़ी संख्या 08769 दुर्ग-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 21 फरवरी 2025 को दुर्ग स्टेशन से सुबह 10:40 बजे प्रस्थान कर, कटनी रात 19:35 बजे, मैहर 20:33 बजे, सतना रात 22:00 बजे एवं अगले दिन प्रयागराज छिवकी मध्य रात्रि 02:05 बजे पहुँचकर अन्य स्टेशनों से होते हुए और सुबह 09:30 बजे टुंडला स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08770 टुंडला-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 फरवरी 2025 को टुंडला स्टेशन से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान कर, प्रयागराज छिवकी सायं 18:50 बजे एवं अगले दिन सतना मध्य रात्रि 00:40 बजे, मैहर 01:18 बजे, कटनी 02:25 बजे पहुँचकर अन्य स्टेशनों से होते हुए और दोपहर 13:10 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।

ठहराव:- रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, फतेहपुर, गोविंदपुरी और इटावा।
संरचना:- दो वातानुकूलित 2-टियर, 9 वातानुकूलित 3-टियर, 2 शयनयान श्रेणी, 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन एवं 1 जनरेटर कार।

यात्री मेला स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेल मदद 139 अथवा एनटीईएस ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

 

Back to top button