Rail news: 9 जनवरी से बिलासपुर-बीकानेर व 11 जनवरी से बिलासपुर-भगत की कोठी ट्रेन पुन: पटरियों पर दौड़ेंगी

रेलवे विभाग धीरे-धीरे अपनी ट्रेनों को पुन: पटरियों पर उतार रहा है। इसी सिलसिले में दो ट्रेनें जल्‍द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आएंगी। भोपाल, हबीबगंज के रास्ते 9 जनवरी से बिलासपुर-बीकानेर स्पेशल और 11 जनवरी से बिलासपुर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन चलेंगी। इसके अलावा दरभंगा-अहमदाबाद त्यौहार स्पेशल ट्रेन बुधवार से शुरू होगी। तीनों ट्रेनों के चलने की पुष्टि भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश ने की है।

कुछ यूं रहेगा ट्रेनों का शेड्यूल

ट्रेन संख्‍या 08243 बिलासपुर-भगत की कोठी स्पेशल एक्‍सप्रेस 11 जनवरी से प्रति सोमवार व मंगलवार को बिलासपुर से शाम 6.25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.04 बजे हबीबगंज, सुबह 8.25 बजे भोपाल और तीसरे दिन रात्रि 3 बजे भगत की कोठी स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन संख्‍या 05559 दरभंगा-अहमदाबाद त्‍योहार स्पेशल 6 से 27 जनवरी तक प्रति बुधवार दरभंगा स्टेशन से शाम 4.47 बजे चलकर अगले दिन शाम 7.35 बजे संत हिरदाराम नगर व तीसरे दिन सुबह 7.15 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी।

Exit mobile version