तिलक महाविद्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रश्नोत्तरी सह संगोष्ठी आयोजित

तिलक महाविद्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रश्नोत्तरी सह संगोष्ठी आयोजि

कटनी- PMCOE शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी सह संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई के आदेशानुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर. पी. मिश्रा के उद्बोधन से हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “सरदार पटेल केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार थे। उनके दृढ़ निश्चय, प्रशासनिक कुशलता और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इसके उपरांत महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सरदार पटेल का जीवन अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व का अद्वितीय उदाहरण है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए।” उन्होंने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप राष्ट्रीय योजना के जिला संयोजक डॉ रुक्मणि प्रताप सिंह भी मौजूद रहें।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विनोद लोधी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भूगोल विभाग से सुश्री अंकिता गोस्वामी, भूगर्भ विभाग से आयुष तिवारी, कंप्यूटर विभाग से डॉ. सुशील मिश्रा, इतिहास विभाग से श्री नरेश कुलस्ते, समाजशास्त्र विभाग से डॉ. घनश्याम गेडाम, मनोविज्ञान विभाग से श्री राजेंद्र वर्मा तथा डॉ. विजय कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत 100 अंकों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 80 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में आकांक्षा पटेल (बीएससी प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान, मुस्कान (बीएससी प्रथम वर्ष) ने द्वितीय स्थान तथा लक्ष्मी तिवारी (परास्नातक, समाजशास्त्र) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई दी गई तथा सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

Exit mobile version