Punjab Election Results Live: जालंधर में बड़ी जीत की तरफ चरणजीत चन्नी, फिरोजपुर में कांटे का मुकाबला
Punjab Election Results Live: जालंधर में बड़ी जीत की तरफ चरणजीत चन्नी, फिरोजपुर में कांटे का मुकाबला

Punjab Election Results Live: जालंधर में बड़ी जीत की तरफ चरणजीत चन्नी, फिरोजपुर में कांटे का मुकाबला है। पंजाब की तेरह लोकसभा सीटों के लिए 117 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है। रुझानों में कांग्रेस को फायदा मिलता दिख रहा है वहीं खडूर साहिब ओर फरीदकोट से चौंकाने वाले नतीजे आ सकते हैं।
गुरदासपुर से कांग्रेस आगे
गुरदासपुर से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा दूसरे नंबर पर है।
फिरोजपुर में कड़ा मुकाबला
फिरोजपुर में लगातार लीड बदल रही है। अब यहां से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया आगे हो गए हैं।
भाजपा के राणा गुरमीत सोढ़ी को बढ़त
फिरोजपुर से भाजपा के राणा गुरमीत सोढ़ी को बढ़त मिल गई है।
जीत का जश्न न मनाने की अपील
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह ने किसी भी उम्मीदवार को जीत के बाद सड़कों पर जश्न न मनाने की अपील की है। छह जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी है।
चरणजीत चन्नी बड़ी जीत की ओर
पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत चन्नी जालंधर से लगभग डेढ़ लाख मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।
चंडीगढ़ में कांग्रेस को बढ़त
चंडीगढ़ में आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद मनीष तिवारी 10,194 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक कुल 1,18,607 वोट मिले हैं। भाजपा के संजय टंडन को 1,08,413 वोट मिले हैं। बसपा की डॉ रितु सिंह को 3867 वोट मिले हैं। NOTA को 1689 वोट मिले हैं।
चन्नी एक लाख मतों से आगे
जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत चन्नी एक लाख मतों से आगे चल रहे हैं।
चंडीगढ़ में कांग्रेस आगे
चंडीगढ़ में छठे राउंड के बाद मनीष तिवारी 10,423 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 91,352 वोट मिले हैं। भाजपा के संजय टंडन को 80,929 वोट मिले हैं।
बसपा की डॉ. रितु सिंह को 3240 वोट मिले हैं। NOTA को 1193 वोट पड़े हैं।
फिरोजपुर से अब आप आगे
फिरोजपुर से अब आम आदमी पार्टी प्रत्याशी काका बराड़ आगे चल रहे हैं।
फिरोजपुर से कांग्रेस आगे
फिरोजपुर से कांग्रेसी प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया आगे चल रहे हैं।
चंडीगढ़ में कांटे की टक्कर
चंडीगढ़ में कांग्रेस के मनीष तिवारी और भाजपा के संजय टंडन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। चार राउंड की काउंटिंग के बाद मनीष तिवारी 5027 वोटों से आगे हैं। वहीं बसपा की डॉ रितु सिंह को 2633 वोट मिले हैं।
पटियाला से परनीत कौर आगे
पटियाला से भाजपा की परनीत कौर आगे हो गई हैं। वहीं फिरोजपुर में कांग्रेस और अकाली दल के बीच काफी नजदीकी मुकाबला चल रहा है।
कौन कहां से आगे
जालंधर – चरणजीत चन्नी (कांग्रेस)
अमृतसर – गुरजीत औजला (कांग्रेस)
लुधियाना – अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (कांग्रेस)
फरीदकोट – सरबजीत खालसा (निर्दलीय)
खडूर साहिब – अमृतपाल सिंह (निर्दलीय)
संगरूर – गुरमीत सिंह मीत हेयर (आप)
होशियारपुर – राजकुमार चब्बेवाल (आप)
आनंदपुर साहिब – मलविंदर कंग (आप)
गुरदासपुर – सुखजिंदर रंधावा (कांग्रेस)
बठिंडा – हरसिमरत कौर बादल (शिअद)
फतेहगढ़ साहिब – गुरप्रीत सिंह जीपी (आप)
चंडीगढ़ से कांग्रेस को बढ़त
चंडीगढ़ में तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस के मनीष तिवारी 5340 वोटों से आगे चल रहे हैं।
फिरोजपुर, पटियाला से कांग्रेस आगे
फिरोजपुर से कांग्रेसी प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया और पटियाला से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मवीर गांधी आगे चल रहे हैं।
अमृतसर में कांग्रेस को बढ़त
अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत औजला आगे चल रहे हैं।
फिरोजपुर से अकाली दल आगे
फिरोजपुर से अकाली दल के नरदेव सिंह मान आगे चल रहे हैं। होशियारपुर से आप के राजकुमार चब्बेवाल आगे हैं।
चार सीटों पर आप आगे
होशियारपुर, संगरूर, आनंदपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
चंडीगढ़ में 15 राउंड में होगी मतगणना
चंडीगढ़ में कुल 15 राउंड में वोटों की गिनती होनी है। अब तक दो राउंड पूरे हो चुके हैं।
फरीदकोट से आजाद उम्मीदवार खालसा आगे
फरीदकोट से आजाद उम्मीदवार सरबजीत खालसा आगे चल रहे है। खालसा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह का बेटा है।








