Latest

मंत्रिमंडल के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देखी द साबरमती रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इनसाइड वीडियो

दिल्ली। द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को पीएम मोदी ने अपने तमाम कैबिनेट मंत्रियों के साथ संसद के ऑडिटोरियम में देखी। इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट और एकता कपूर के पिता वेटरन कलाकार जितेंद्र भी मौजूद थे। फिल्म के इनसाइड वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। गोधरा कांड पर बनी फिल्म की तारीफ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में सोमवार को ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखी। पीएम मोदी के साथ तमाम कैबिनेट मंत्री भी थे। इस मौके पर उनके साथ फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद थी। पीएम मोदी और ऑडिटोरियम के कई इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फिल्म को देखने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘सभी मंत्रियों के साथ द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी। मैं फिल्म के निर्माताओं की उनके प्रयास के लिए सराहना करता हूं।

जितेन्द्र ने भी दी प्रतिक्रिया

जितेन्द्र ने पीएम मोदी से कहा कि मैंने फिल्म लाइन में 50 साल काटे हैं। ये पहली बार है कि मेरी बेटी और उसकी कंपनी की वजह से आज मैं ये मूवी प्रधानमंत्री के साथ बैठ कर देख रहा हू तो उन्होंने कहा कि मैं भी पीएम बनने के बाद पहली मूवी है जो देख रहा हूं।

एक्टिंग से ब्रेक ले सकते हैं विक्रांत मैसी

विक्रांत मैसी ने फिल्म देखने के बाद मीडिया से बात की। विक्रांत ने कहा- ‘माननीय प्रधानमंत्री के साथ,तमाम कैबिनेट मिनिस्टर के साथ, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री भी थे। इन सबके साथ ये फिल्म देखना का अलग ही अनुभव था जो मैं शब्दों में शायद बयां नहीं कर पाऊंगा क्योंकि एक अलग ही नर्वसनेस है खुशी है कि इन सबके साथ फिल्म देखने का मौका मिला। पहले भी कहा है. अभी भी कहना चाहूंगा कि जाएं और इस फिल्म को देखें। अपना प्यार दें। ये मेरे करियर का सबसे हाईएस्ट प्वाइंट है पीएम मोदी के साथ फिल्म देखने का।

हेमा मालिनी ने भी की फिल्म की तारीफ

संसद के शीतकालीन सत् में भाग लेने के बाद हेमा मालिनी अचानक रविवार को मथुरा पहुंचीं और रूपम सिनेमा हॉल में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, ‘यह बहुत अच्छी फिल्म है। इसके प्रदर्शन से जो सच्चाई हम सभी से छिपाई गई थी, वह उजागर हुई है। इस फिल्म के आने के बाद कई गलतफहमियां दूर हुई हैं। कहा जा रहा था कि यह एक दुर्घटना थी लेकिन इस फिल्म से मालूम पड़ता है कि ऐसा नहीं था। हम सब जानते हैं कि कई सालों से इस सच्चाई को छिपाकर रखा गया था।

Back to top button