katni

Pradhan Mantri Janman Yojana: प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 15 जनवरी को होगा ढीमरखेड़ा में मेगा ईवेंट

Pradhan Mantri Janman Yojana: प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 15 जनवरी को होगा ढीमरखेड़ा में मेगा ईवेंट, भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य मंत्रालय भोपाल के निदेशों के परिपालन में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 15 जनवरी 2024 को मेगा ईवेंट कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के महात्मा गांधी ग्राउंड में किया जाना है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने आदेश जारी कर विभागीय अधिकारियों को सौपें दायित्व

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ढीमरखेड़ा को कार्यक्र की संपूर्ण व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर जिले के विभागीय अधिकारियों की डियुटी लगाई जाकर आवश्यक दायित्व सौपे गए है।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी आदेशानुसार वनमण्डलाधिकारी कटनी को कार्यक्रम स्थल पर वीडीवीके का प्रदर्शन व वनोपज से संबंधित स्टॉल लगानें, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा को कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण व्यवस्था हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल तक लानें एवं ले जानेसहित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का दायित्व सौपा गया है।

तकनीकी निर्देशक राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान केन्द्र कटनी तथा प्रबंधक ई- गवर्नेंस को कार्यक्र स्थल पर टू वे कनेक्टिविटी संबंधित संपूर्ण व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्र स्थल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करनें व आयुष्मान शिविर आयोजित करनें हेतु निर्देशित किया गया है।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी परिवहन विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ढीमरखेडा से समन्वय स्थापित कर आवश्यक वाहन की सुविधा उपलब्ध करानें, अधीक्षण अभियंता मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड को कार्यक्रम स्थल पर निर्बाघ विद्युत व्यवस्था सहित जिला संयोजक अनुसूचित जाति जनजाति कार्य विभाग को फ्लैक्स बैनर, बैकड्राप स्टण्डी आदि बनवानें व हितग्राहियों के स्वीकृति आदेश, आमंत्रण पत्र आदि प्रिंटिंग की व्यवस्था का दायित्व सौपा गया है।

प्रबंधक ई- गवर्नेंस कटनी को आधार कार्ड हेतु शिविर आयोजित करनें सहित जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला संयोजक अनुसूचित जाति जनजातीय कार्य विभाग को कार्यक्र स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रों का आयोजन करनें के साथ ही विभिन्न विभागों को आपने- अपने विभाग से संबंधित विभागीय योजनाओं के स्टॉल कार्यक्रम स्थल पर लगानें हेतु निर्देशित किया गया है।

Back to top button