Latest

अशासकीय विद्यालयों की मान्यता नवीनीकरण के लिए पोर्टल खुला, तय समय में आवेदन करने की अपील

कटनी। अशासकीय विद्यालयों की मान्यता नवीनीकरण के लिए पोर्टल खुला, तय समय में आवेदन करने की अपील। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 1 से 8 तक के अशासकीय शालाओं की नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ है। इसके लिये शाला संचालक 31 दिसंबर 2025 तक आरटीई पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों मे संलग्न दस्तावेजों के आधार पर मान्यता के निर्धारित मानकों के अनुसार विकासखंड स्त्रोत समन्वयक द्वारा स्कूल का भौतिक सत्यापन कर निरीक्षण रिपोर्ट जिला परियोजना समन्वयक को प्रेषित की जाएगी।

सत्र 2025-26 में जिन शालाओं द्वारा नवीनीकरण नहीं कराया गया है, वे शालाएं सत्र 2026-27 में नवीनीकरण हेतु निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 10 हजार रूपये के रूप में विशेष शुल्क ऑनलाईन जमा करते हुए मान्यता नवीनीकरण का आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

यदि जिला परियोजना समन्वयक द्वारा किसी स्कूल की मान्यता आवेदन निरस्त किया जाता है, तो संबंधित स्कूल संचालक अपने यूजर एवं पासवर्ड से जिला परियोजना समन्वयक द्वारा मान्यता आवेदन निरस्त के 30 दिवस के अंदर आरटीई पोर्टल के माध्यम से कलेक्टर को अपील कर सकेंगे।

 

Back to top button