उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर सियासी घमासान, सीएम योगी बोले- “राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं”; अजय राय का पलटवार

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर सियासी घमासान, सीएम योगी बोले- “राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं”; अजय राय का पलटवार

राजनीतिक डेस्क (यश भारत): सावन के महीने में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या दौरे के दौरान आयोजित स्वागत समारोह में ‘मछली भोज’ को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का हमला: “गिर्गिट भी शर्मा जाए”

रायबरेली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा:

  • दोहरा आचरण: “एक तरफ कांग्रेस के लोग ‘राम-राम’ चिल्लाते हैं और बजरंग बली के मंदिर में दंडवत होने का ढोंग करते हैं, वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में मछली की दावत उड़ाते हैं।”

  • विरासत का अपमान: सीएम ने कहा कि बेशर्मी की भी एक सीमा होती है। अगर मछली खानी ही थी तो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते। इसे देखकर तो गिरगिट भी शर्मा जाता होगा कि यह कौन सी प्रजाति आ गई है।

  • बाबरी के भक्त: उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “हर हिंदू मंगलवार को व्रत रखता है, लेकिन ‘बाबरी के भक्त’ अयोध्या में मछली की दावत उड़ाते दिख रहे हैं। इनके मुंह में राम और बगल में छुरी है।”

अजय राय की सफाई और चुनौती

विवाद बढ़ता देख उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपनी सफाई पेश की:

  • निषाद समाज का आयोजन: अजय राय ने स्पष्ट किया कि उन्हें निषाद समाज के लोगों ने आमंत्रित किया था। मछली पालना और बेचना निषाद समाज की आजीविका और जीवनशैली का हिस्सा है।

  • इस्तीफे की चुनौती: राय ने कहा, “अगर बीजेपी के पास मेरी मछली खाते हुए कोई फोटो या वीडियो है, तो उसे सार्वजनिक करें, मैं तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा।”

  • गेरुए वस्त्र का सम्मान: उन्होंने सीएम योगी पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को गेरुए वस्त्र की मर्यादा का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि बीजेपी अपनी बयानबाजी से पूरे निषाद समाज का अपमान कर रही है।

पवन खेड़ा का पलटवार: “मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने इस पूरे विवाद पर कहा कि बीजेपी केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे उछाल रही है। उन्होंने कहा कि आज जब लोग अयोध्या को याद करते हैं, तो उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट के नाम पर हुई कथित वित्तीय अनियमितताएं याद आती हैं। खेड़ा ने आगे कहा कि अजय राय खुद पूर्णतः शाकाहारी हैं और बीजेपी असली मुद्दों (जैसे पेपर लीक) से ध्यान हटाने के लिए यह पैंतरा अपना रही है। UP Politics: अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर सियासी घमासान, सीएम योगी बोले- “राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं”; अजय राय का पलटवार Tiger Reserve Update: एमपी के बाघों से आबाद हो रहा छत्तीसगढ़ का अचानकमार, ‘झुमरी’ और ‘गंगा’ के कुनबे ने बढ़ाई संख्या

Back to top button