Site icon Yashbharat.com

#PoliceSalute: Video गैंगरेप आरोपीयों के एनकाउंटर की जानकारी दे रही पुलिस पर लोग बरसा रहे फूल

police flower

हैदराबाद। एनकाउंटर साइ की कर रही थी जांच, ऊपर से लोग बरसा रहे थे फूल पुलिसवालों पर फूलों का बारिश
तेलंगाना पुलिस (Police) के मुताबिक सभी आरोपियों को सुबह घटनास्थल पर ले जाया गया था, जहां पर पूरी घटना को रिक्रिएट किया जाना था. इसी दौरान आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रोकने के लिए गोलियां चलानी पड़ी

हैदराबाद. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर (Veterinary Doctor) से गैंगरेप के बाद हत्या और फिर लाश को जला देने की घटना के बाद लोग किस कदर गुस्से में थे, इसका मंजर एनकाउंटर वाले जगह पर देखने मिली. ऐसा लग रहा था कि लोगों ने चारों आरोपियों की एनकाउंटर के बाद राहत की सांस ली हो. लोग इतने खुश थे कि वो पुलिस वालों पर फूल बरसाने लगे. साथ ही हर तरफ लोग पुलिसवालों की तारीफ में ‘जय हो’ के नारे लगा रहे थे. वहीं, कुछ लोगों ने पुलिसवालों की तारीफ करते हुए मिठाइयां भी बांटी, जबकि महिलाओं ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों को राखी बांधी.

फूलों की बारिश
इसे संयोग ही कहा जाएगा कि ये सभी आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ठीक उसी जगह मारे गए, जहां 10 दिन पहले इन सबने गैंगरेप को अंजाम दिया था. शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे ये एनकाउंटर हुआ. सुबह जब लोगों को पता चला चला तो पूरा शहर यहां उमड़ पड़ा. पुलिस की टीम एनकाउंटर वाले जगह पर जांच कर रही थी और पुल पर हज़ारों लोग खड़े थे. इस एनकाउंटर को देखकर लोग इतने खुश थे कि वो पुलिसवालों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाने लगे और जय हो के नारे लगाने लगे.

hyderabad एनकाउंटर स्थल पर पुलिसवालों को गोद में उठाकर जश्न मनाते लोग

ऐसे हुआ एनकाउंटर
तेलंगाना पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों को सुबह घटनास्थल पर ले जाया गया था, जहां पर पूरी घटना को रिक्रिएट किया जाना था. इसी दौरान आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने सभी आरोपियों को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह भागते रहे. बाद में पुलिस को गोली चलानी पड़ी और सभी चारों आरोपियों की मौत हो गई.

Exit mobile version