Police Transfer कटनी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसआई स्तर के कई अधिकारियों के ट्रांसफर

Transfer

Police Transfer कटनी में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने आज पुलिस मोहकमे में बड़ा फेरबदल किया है एसआई स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। बड़वारा थाने में अनिल यादव, रंगनाथ नगर में नवीन नामदेव तो एनकेजे में नीरज दुबे थाने की जिम्मेदारी सम्भालेंगे। हरभजन सिंह कूड़ापे को बस स्टैंड चौकी, खिरहनी चौकी में कुलदीप सिंह, सिलौंडी चौकी में मुन्ना लाल कर्ण, खितौली चौकी में के.के पटेल तो निवार चौकी में गणेश विश्वकर्मा पदस्थ किए गए हैं।  देर शाम जारी किये गए आदेश, जल्द ही आरक्षक प्रधान आरक्षकों की सूची भी जारी होगी।

देखें सूची

wp 1689445147892

wp 1689445157833

इसे भी पढ़ें-  नवलेश मलिक सर्वसम्मति से बने शिवाजी सेवा समिति के अध्यक्ष,1952 में स्थापित ऐतिहासिक संस्था के नेतृत्व की मिली जिम्मेदारी, अखाड़े के सर्वांगीण विकास की जगी उम्मीद