Site icon Yashbharat.com

थाना ढीमरखेडा पुलिस द्वारा न्यायालय परिसर से अभिरक्षा से फरार आरोपी को चंद घंटो में किया गिरफ्तार

IMG 20250624 WA0050

थाना ढीमरखेडा पुलिस द्वारा न्यायालय परिसर से अभिरक्षा से फरार आरोपी को चंद घंटो में किया गिरफता

कटनी- पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ़्तार हेतु आदेशित किया गया जिसके पालन में अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा के नेतृत्व में 23 जून को न्यायाल परिसर से अभिरक्षा से फरार आरोपी को गिरफतार किया गया।

थाना ढीमरखेडा के अपराध कंमाक 155/25 धारा 296,115(2),118(1),118(2),351 (3) बीएनएस के आरोपी बल्लू सिंह तेकाम निवासी ग्राम जामुनचूआ को गिरफतार कर माननीय न्यायालय जे.एम.एफ.सी महोदय ढीमरखेडा के न्यायालय में पेश करने ले जाया गया था जहां से आरोपी बल्लू द्वारा भीड भाड का फायदा उठाकर हाथ में लगी हथकडी को जंजीर सहित छुडाकर अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिसकी सूचना थाना प्रभारी मो. शाहिद को प्राप्त हुई सूचना प्राप्त होते ही मामले को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी ढीमरखेडा द्वारा वरिष्ट अधिकारियों से चर्चा उपंरात आरोपी की तलाश हेतु टीम बनाकर तलाश पतासाजी की गई पूरी रात की गई कडी मेहनत से आरोपी बल्लू को ग्राम परसेल से चंद घंटो के अंदर गिरफतार कर लिया गया है उक्त कार्यावाही में थाना प्रभारी मो. शाहिद एंव उनकी टीम के अथक प्रयास कडी मेहनत से चंद घंटो में अभिरक्षा से फरार आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है।

पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका थाना प्रभारी ढीमरखेडा मो. शाहिद, उनि सुरेश चौधरी, सउनि जयंचद, प्र.आर. दीपक श्रीवास, पंकज सिंह, आर अजय धुर्वे, आर. जागेश्वर कुंजाम, आर. देवेन्द्र अहिरवार का विशेष योगदान रहा

Exit mobile version