katniLatest

घर से बिना बताए निकली बालिका को तत्परता से पुलिस ने ढूंढ निकाला

कटनी। घर से बिना बताए निकली बालिका को तत्परता से पुलिस ने ढूंढ निकाला। दरअसल रंगनाथ थाना क्षेत्र मे विगत 1 जून से लापता बालिका की सूचना आविदा खान उर्फ रीना पति अब्दुल गफ्फार झर्रा टिकुरिया पाठक वार्ड निवासी ने थाना रंगनाथनगर में सूचना दी थी। यह परिवार मूलतः बहराइच का रहने वाला है। अविदा ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बालिका 1 जून से लापता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव नें पुलिस अधीक्षक कटनी, अति पुलिस अधीक्षक एंव नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया।

पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एंव वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर द्वारा तुरंत ही टीम गठित की जाकर जिला नीमच रवाना किया गया जो कड़ी मशक्कत के वाद उक्त 14 वर्षीय बालिका को जिला नीमच के केंट थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया जाकर सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया।

परिजन तथा स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई। उक्त बालिका की दस्तायबी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव, सहायक उपनिरीक्षक मथुरा प्रसाद, प्रधान आरक्षक गोविन्द प्रसाद पड़रहा, आरक्षक नवीन शुक्ला, महिला आरक्षक आरती सैयाम की सराहनीय भूमिका रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम