Sunday, April 26, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Police ने की ABVP कार्यकर्ताओं की पिटाई, अब प्रदर्शन करेगी विद्यार्थी परिषद

रतलाम। औद्योगिक क्षेत्र थाना परिसर में विद्यार्थी परिषद ओर भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्बारा लाठिया बरसाने के मामले को लेकर परिषद और भाजपा तथा उनसे जुड़े संगठनों में रोष व्याप्त है। चार घायल पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार दोपहर परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतक सुखाड़िया, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी सहित कई भाजपा नेता और परिषद के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल कार्यकर्ताओं से घटना की जानकारी ली।

अस्पताल परिसर में पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है। परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुखाड़िया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की। इससे 4 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पुलिस ने एक कार्यकर्ता से जूते पर उसकी नाक भी रगड़वाई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply