Latest

कोलकाता में पीएम मोदी का नौका विहार: हुगली किनारे बिताए खास पल, गंगा को बताया बंगाल की आत्मा | Kolkata News

कोलकाता: कोलकाता में पीएम मोदी का नौका विहार: हुगली किनारे बिताए खास पल, गंगा को बताया बंगाल की आत्मा | Kolkata News, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुगली नदी में नौका विहार करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और गंगा के प्रति गहरी आस्था व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि “हर बंगाली के मन में गंगा की खास जगह है, गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है और इसका पवित्र जल एक पूरी सभ्यता को अपने साथ लेकर चलता है।

कोलकाता में पीएम मोदी का नौका विहार: हुगली किनारे बिताए खास पल, गंगा को बताया बंगाल की आत्मा | Kolkata News

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने सुबह के समय हुगली नदी के किनारे कुछ समय बिताया, जहां उन्होंने मां गंगा के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने नाविकों और सुबह की सैर पर निकले लोगों से मुलाकात भी की। साथ ही पश्चिम बंगाल के विकास और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इससे पहले पीएम मोदी ने कोलकाता के हावड़ा में भव्य रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन बंगाल में बदलाव की इच्छा को दर्शाता है और जनता इस बार बदलाव के पक्ष में खड़ी है।

कोलकाता में पीएम मोदी का नौका विहार: हुगली किनारे बिताए खास पल, गंगा को बताया बंगाल की आत्मा | Kolkata News

नौका विहार के दौरान प्रधानमंत्री ने हुगली नदी और हावड़ा ब्रिज के खूबसूरत दृश्यों को अपने कैमरे में भी कैद किया, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।कोलकाता में पीएम मोदी का नौका विहार: हुगली किनारे बिताए खास पल, गंगा को बताया बंगाल की आत्मा | Kolkata News

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम