PM Modi UAE Visit: अबू धाबी में पहुंचते ही PM मोदी को ‘दोस्त’ ने गले से लगाया, बोले “मेरे भाई!” अबू धाबी की तस्‍वीरें तो देखिए

pm modi in uae

PM Modi UAE Visit: मेरे भाई! पहुंचते ही PM मोदी को ‘दोस्त’ ने गले से लगाया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अबू धाबी में UAE में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. पीएम मोदी का स्वागत करने राष्‍ट्रपति नाहयान खुद आए थे. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया. PM मोदी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. UAE के राष्ट्रपति संग बातचीत में पीएम ने अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के निर्माण में समर्थन देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. PM मोदी ने कहा, ”मुझे लगता है कि जब भी मैं यहां आया हूं, मुझे हमेशा ऐसा महसूस हुआ है कि मैं अपने घर और परिवार के पास आया हूं.” देखिए, अबू धाबी से आईं तस्वीरें

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी पहुंचे. UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका गर्मजोशी से स्‍वागत किया. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को देखते ही गले से लगा दिया.

2632754 pm modi uae photos3

पीएम मोदी के UAE आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. इसके बाद पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने द्विपक्षीय में बैठक की. पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति ने अबू धाबी में UPI RuPay कार्ड सेवा की शुरुआत की.

2632753 pm modi uae photos4

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच MoUs का आदान-प्रदान हुआ. पीएम मोदी ने कहा, ‘ये भी खुशी की बात है कि आज हम द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर कर रहे हैं. मेरा मानना है कि ये G20 देशों के लिए बड़ी खबर होगी कि भारत और UAE इस महत्वपूर्ण दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-  तेलंगाना में उभरती महिला क्रिकेटर ने की खुदकुशी- BCCI अंडर-19 टीम में हाल ही में हुआ था चयन; परिजनों ने दो युवकों पर लगाया प्रताड़ना का गंभीर आरोप, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

 

UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मेरा निमंत्रण स्वीकार करने और वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के लिए मेरे गृह राज्य गुजरात आने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं. आपने इस आयोजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और दुनिया में इसकी प्रतिष्ठा बढ़ी है.’