FEATUREDLatestराष्ट्रीय

PM Modi Mathura Visit Live: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा अर्चना; ब्रज रज उत्सव में पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi Mathura Visit Live: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा अर्चना; ब्रज रज उत्सव में पहुंचे पीएम मोदी। संत मीराबाई की 525वीं जयंती पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “मैं जब से यहां सांसद बनकर आई हूं तब से मैंने देखा है कि बहुत से साधू-संतों के स्थल बने हैं लेकिन मीराबाई के बारे में कहीं कुछ नहीं है

PM Modi

भाजपा सांसद हेमा मालिनी बोलीं- यहां नहीं था मीराबाई का कहीं कुछ

। मैंने पीएम मोदी से अपना दुख प्रकट किया तो उन्होंने तुरंत इस बात को माना और आज मीराबाई के लिए यह समारोह हो रहा है।”

पीएम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मथुरा में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात हैं। प्रधानमंत्री के आगमन पर मथुरा नगरी छावनी में तब्दील है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। चौराहों पर बैरिकेटिंग की गई है।

पीएम का काफिला ब्रज रज उत्सव के लिए रवाना
पीएम मोदी ने जन्मस्थान के गर्भ गृह और भागवत भवन में दर्शन किए। इसके बाद उनका काफिला ब्रज रज उत्सव के लिए रवाना हुआ। यहां लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना
पीएम ने जन्मस्थान के गर्भ गृह और भागवत भवन में दर्शन कर पूजा की। पीएम ने हाथों में पुष्प रख श्रीकृष्ण की पूजा की। इस दौरान पंडितों ने उनकी पूजा संपन्न करवाई।

कृष्ण जन्मभूमि पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मथुरा पहुंच गए हैं। वे सीधे कृष्ण जन्मभूमि पहुंचे, जहां पूजा करने के बाद ब्रज रज उत्सव में पहुंचेंगे। पीएम के आगमन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया गया।

 

PM मोदी से पहले ब्रज रज उत्सव के मंच पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ मथुरा जनपद के विधायक, मेयर विनोद अग्रवाल ने लोगों का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मथुरा पहुंच गए हैं। वे सबसे पहले जन्मभूमि पहुंच रहे हैं। यहां पूजन करने के बाद वे महोत्सव में पहुंचेगे।

प्रधानमंत्री मोदी के आने से पूर्व ब्रज रज उत्सव कार्यक्रम में दिल्ली द मोक्ष ग्रुप ने विभिन्न पदों का गायन करते हुए समा बांध दिया। ग्रुप द्वारा श्रीकृष्ण व मीरा के चरित्र का चित्रण किया जा रहा है। मुख्य गायक गांधर्व महाविद्यालय, दिल्ली के संगीत निर्देशक सुरजीत कुमार ओझा हैं। तबले पर साथ गुरवेज सिंह और महावीर दे रहे हैं। हारमोनियम पर चेतन निगम हैं और वहीं बांसुरी पर गणेश सिंह, कोरस पर देवानंद और दक्ष व मंजीरे पर अनुरोध जैन हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। पंडाल खचाखच भरा है। पीएम मोदी को सुनने के लिए लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं।

मथुरा के ब्रज उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने का इंतजार हो रहा है। वहीं इस भव्य आयोजन में सांसद हेमा मालिनी के दो भाई अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं।

ब्रजरज उत्सव में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कार्यक्रम स्थल पहुंचे l

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंच गए हैं। कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पहुंचेंगे। सीएम, प्रधानमंत्री की आगवानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने एक्स पर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया है।

होटल एवं गेस्ट हाउसों के सामने भी की गई बैरिकेडिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं होटल एवं गेस्ट हाउसों के सामने भी बैरिकेडिंग कर दी गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देवोत्थान एकादशी के चलते शुक्रवार को सबसे अधिक शादियां होनी हैं। इसके लिए लोगों ने होटल, गेस्ट हाउस एवं मैरिज होम बुक किए हैं।

बृहस्पतिवार की सुबह जब वह सामान लेकर मैरिज होम पहुंचे तो यहां बैरिकेडिंग देख भौचक्के रह गए। लोगों को बैरिकेडिंग के नीचे और ऊपर से सामान ले जाने को मजबूर होना पड़ा। इससे लोग खासे परेशान दिखे।

बसें ने चलने से यात्री हुए परेशान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिले में पब्लिक वाहनों का टोटा हो गया। बस अड्डे से बसों का संचालन रोकने से यात्रियों का काफी परेशान होना पड़ा। 30 साल में पहली बार हुआ कि जब नए बस अड्डे से एक भी बस नहीं निकली। इससे यात्रियों को कई कई किलोमीटर पैदल चलकर अन्य साधन पकड़ने पड़े।

सफेद पर्दे के पीछे छिपा दिए गए काले धब्बे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुड फील कराने के लिए अधिकारियों ने गजब की कारस्तानी दिखाई है। शहर की बदहाली पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की नजर न पड़े। इसके लिए जगह-जगह सफेद चादर लगा दी गईं हैं। टैंक रोड चौराहे से नए बस अड्डे तक जहां भी सड़क किनारे गंदगी थी, उन सभी जगहों पर सफेद पर्दे लगा दिए गए हैं। पीछे की बदहाली जस की तरह बनी हुई हैं।

रेलवे कॉलोनी के बाहर सड़क पर बनी इमारत जर्जर हो चुकी है। उसकी मरम्मत कराने की बजाय अधिकारियों ने उसे पर्दा लगाकर ढक दिया। इसी तरह काफी समय से बना रहे रास्ते पर मिट्टी का ढेर लगा हुआ है। वहां पर भी पर्दा लगाकर ढक दिया गया। इसके अलावा अन्य कई जगह भी सफेद पर्दे लगाए गए हैं।

Back to top button