Latest

PM Modi Jammu Visit: मासूम को ऊपर उठाए देख जम्मू में आज PM मोदी ने बीच में रोका भाषण

PM Modi Jammu Visit: मासूम को ऊपर उठाए देख जम्मू में आज PM मोदी ने बीच में रोका भाषण

PM Modi Jammu Visit: मासूम को ऊपर उठाए देख जम्मू में आज PM मोदी ने बीच में रोका भाषण। प्रधानमंत्री मोदी जब कहीं जाते हैं तो स्थानीय चीजों, परंपरा आदि की स्टडी कर लेते हैं. रैली में भी वह जनता से जुड़ने की कोशिश करते हैं. पिछले दिनों एक रैली में बच्ची को हाथ हिलाता देख वह मंच से उसे हाथ नीचे करने को बोल पड़े थे, आज जम्मू में भी ऐसा नजारा देखने को मिला.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू में एक रैली को संबोधित करते हुए अचानक रुक गए. वह कह रहे थे कि सरकार गरीब, किसान, युवा शक्ति और नारी शक्ति पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है. इसी बीच, उनकी नजर सामने भीड़ में एक पीले कपड़े पहने मासूम पर पड़ी जिसे उसके अभिभावक ऊपर उठाए हुए थे. पीएम दो सेकेंड उस बच्ची को देखते रहे फिर बोले, ‘उस बच्ची को परेशान मत करो भाई.’

पीएम ने कहा कि बहुत छोटी गुड़िया है. हाथ के इशारे से मोदी ने कहा कि अगर वह यहां होती (मंच के पास) तो मैं उसे बहुत आशीर्वाद देता लेकिन इस ठंड में उस बच्ची को परेशान मत कीजिए जी. पीएम कुछ सेकेंड मुस्कुराते रहे. इसके बाद लोग नारे लगाने लगे.

Back to top button