Site icon Yashbharat.com

PM Modi Bhopal Visit: जंबूरी मैदान पहुंचे पीएम मोदी, भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को करेंगे संबोधित

JM BJP worker 215

PM Modi Bhopal Visit: जंबूरी मैदान पहुंचे पीएम मोदी, भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को करेंगे संबोधितनवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के कार्यकर्ताओं में जोश भरने और विजय संकल्प दिलाने के लिए सोमवार को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। बीएचईएल के जंबूरी मैदान पर होने वाले इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:55 बजे वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने पीएम मोदी की आत्मीय अगवानी की

यहां से पीएम मोदी हैलिकाप्टर से जंबूरी मैदान के लिए हैलिकाप्टर से रवाना हो गए। जंबूरी मैदान पर भाजपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया है। प्रधानमंत्री दो घंटे से ज्यादा समय तक भोपाल में रहेंगे। दो हफ्ते के भीतर प्रधानमंत्री मोदी का मप्र में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले 14 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल प्लांट के भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए लिए आए थे।

जंबूरी मैदान पर उमड़े कार्यकर्ता

 

भाजपा के इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। सभी को पीएम मोदी के आने का इंतजार है। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ता हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगा रहे हैं। कार्यक्रम के मार्ग में लोक कलाकारों द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं।

 

आगमन से पहले मोदी ने कही यह बात

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में आने से पहले रविवार रात एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- भाजपा के कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। जन आशीर्वाद यात्रा में उनके उत्साह ने हम सभी को नई ऊर्जा से भर दिया है। कल भोपाल में ऐतिहासिक ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा।

 

 

 

 

Exit mobile version