
PM Modi मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने भारत की जनता के तरफ से राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद किया। पीएम मोदी गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा के लिए फ्रांस पहुंचे थे। पीएम मोदी आज बैस्टिल दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
A warm gesture embodying the spirit of 🇮🇳-🇫🇷 partnership.
PM @narendramodi conferred with the Grand Cross of the Legion of Honour, the highest award in France by President @EmmanuelMacron. pic.twitter.com/OyiHCHMDX2
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) July 13, 2023
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने किया ट्वीट
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह गर्मजोशी भरा कदम भारत-फ्रांस साझेदारी की भावना को दर्शाता है।
इससे पहले, पीएम मोदी रात्रिभोज के लिए पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे थे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन ने उनका स्वागत किया। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी की थी। निजी रात्रिभोज में शामिल होने पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की थी। ट्वीट कर उन्होंने कहा था कि मैं राष्ट्रपति मैक्रों और प्रथम महिला का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने एलिसी पैलेस में निजी रात्रिभोज की मेजबानी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। एतिहासिक एलिसी पैलेस में पीएम मोदी के लिए मैक्रों ने निजी रात्रिभोज की मेजबानी की। दोनों देशों के नेताओं ने अपनी दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने का प्रयास किया।
भारतीय प्रवासियों को किया सम्मानित
निजी रात्रिभोज में शामिल होने से पहले, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबंधित किया था। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत के सपने को साझा किया था। उन्होंने कहा था कि अगले 25 वर्षों में भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो सकता है। अपने संबोधन में पीएम ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी से लेकर भारतीय संत तिरुवल्लुवर तक को याद किया। पीएम ने चंद्रयान-3, यूपीआई के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि और गरीबी घटने का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम ने कहा, “आज का दृश्य अभूतपूर्व है। कही से आवाज आती है कि नमस्कार तो लगता है कि घर आ गया हूं। हम भारतीय जहां भी जाते हैं वहीं मिनी इंडिया बना देते हैं। आज इस समारोह में बहुत से लोग ऐसे हैं तो 11-12 घंटे सफर कर के यहां पहुंचे हैं। इससे बड़ा प्यार क्या हो सकता है।” पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस पहुंचे हैं।
फ्रांस में संबोधन के दौरान पीएम ने किए ये एलान
- फ्रांस में संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा लगेगी
- फ्रांस में मास्टर्स करने वाले भारतीय छात्रों को 5 साल का लॉन्ग टर्म पोस्ट स्टडी वीजा दिया जाएगा
- भारत सरकार ने फ्रांस सरकार की मदद से मार्सिले में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है








