Site icon Yashbharat.com

PM मोदी को आज मिलेगा ‘चैम्पियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड’

modi

नई दिल्लीः प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों को विकास और पर्यावरण को लेकर उनके सकारात्मक प्रयासों के लिए आज संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैम्पियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों को आज एक कार्यक्रम में संयुक्त रूप से चैम्पियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड दिया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रवासी भारतीय केंद्र में होगा।
modi
विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) टी.एस. तिरुमूर्ति ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 26 सितंबर को महासभा की उच्चस्तरीय बैठक के दौरान घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों को पॉलिसी लीडरशिप कैटेगरी में चैम्पियंस ऑफ अर्थ पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह (संयुक्त राष्ट्र का) सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार है। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री के स्थाई विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, सौर गठबंधन की जोरदार पैरवी करने और पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग के क्षेत्रों के विकास के लिए विश्व मंच पर उनके नेतृत्व को एक पहचान देता है।

उनके प्रयासों में 2020 तक सिर्फ एक बार उपयोग में लाए जाने वाले प्लास्टिक को पूरी तरह हटाने का उनका संकल्प भी है।” यह पुरस्कार सौर पार्क और नवीकरणनीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के लिए एक अंतरराष्ट्रीय पहचान भी है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। बता दें कि गुतारेस भारत दौरे पर आए हुए हैं।

Exit mobile version