Latest

PM की अपील पर बोले Asaduddin Owaisi ओवैसी, यह देश कोई इवेंट कंपनी नहीं …

नई दिल्‍ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के खिलाफ सामूहिक रूप से जंग लड़ने और देश की सामूहिक शक्ति के महत्व को बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने पांच अप्रैल को देशवासियों से घरों की बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की है. इस पर शुक्रवार को असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने सरकार पर निशाना साधा.

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, ‘यह देश कोई इवेंट कंपनी नहीं है. भारत के लोग भी इंसान हैं, जिनके अपने सपने और आशाएं हैं. हमारी जिंदगियों को 9 मिनट के हथकंडों में ना घटाएं.’

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘हम किसी नए ड्रामे की अपेक्षा यह जानना चाहते हैं कि कोरोना संक्रमण से लड़ाई के संबंध में सरकार की ओर से राज्‍यों और गरीब लोगों को क्‍या-क्‍या मदद मिलेगी.’

ओवैसी के अलावा शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा, ‘जब लोगों से थाली और ताली बजाने के लिए कहा गया था, जब उन्‍होंने सड़कों पर निकलकर भीड़ लगाई थी और ड्रम बजा रहे थे. अब जब उनसे दीये जलाने के लिए कहा गया है तो मैं यह आशा करता हूं कि वे कहीं अपना घर ही ना जला लें.’

संजय राउत ने ट्वीट करके कहा, ‘सर हम दीया तो जला लेंगे, लेकिन कृपया हमें यह भी जानकारी दे दें कि हालात को ठीक करने के लिए सरकार क्‍या कर रही है.’

Back to top button