FEATUREDLatest

PM और राष्ट्रपति ने बच्चियों से तो वैकेंया ने सुषमा से बंधवाई राखी

नई दिल्ली। देशभर में रक्षाबंधन की धूम है और हर कोई इस पावन पर्व को मना रहा है। भाई-बहन के इस त्यौहार का रंग प्रधानमंत्री आवास और राष्ट्रपति भवन के अलावा कई नेताओं के घरों में भी नजर आया। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया वहीं राष्ट्रपति भवन में भी ऐसी ही रौनक थी।

प्रधानमंत्री आवास पर हर उम्र की बच्चियां और महिलाएं पहुंची और प्रधानमंत्री को राखी बांधी। राखी बांधने वालों में कुछ तो बेहद छोटी बच्चियां थीं। प्रधानमंत्री इन बच्चियों से राखी बंधवाने के बाद मुंह मीठा करते नजर आए

बच्चियों के अलावा प्रधानमंत्री को पिछले 24 सालों से प्रधानमंत्री को राखी बांध रही कमर मोहसीन शेख भी प्रधानमंत्री आवास पहुंची और मोदी को राखी बांधी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं उन्हें तब से राखी बांध रही हूं जब वो आरएसएस कार्यकर्ता थे। तब से लेकर अब तक उनमें कोई परिवर्तन नहीं आया, वो आज भी वैसे ही हैं। बस जिम्मेदारियों के चलते उनकी व्यस्तता बढ़ गई है।

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति भवन में ऐसी ही बहनें पहुंची और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राखी बांधी। राष्ट्रपति इन मासूम सी बच्चियों से राखी बंधवाते नजर आए।

इनके अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी राखी का त्यौहार मानाया। वो राखी बांधने राज्यसभा के सभापति वैकेंया नायडू के घर पहुंचीं।

Leave a Reply

Back to top button