Site icon Yashbharat.com

PGI में दिल के छेद का इलाज करा रही 6 माह की बच्ची पॉजिटिव, डॉक्टर क्वारंटाइन

journalist mumbai

चंडीगढ़। पीजीआई चंडीगढ़ में डॉक्टरों की एक लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां भर्ती पंजाब के फगवाड़ा की छह महीने की बच्ची को कोरोना वायरस संक्रमण हो गया है। बच्ची के अभिभावकों ने आशंका जताई है कि बच्ची अस्पताल में ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुई है।

दरअसल, छह महीने की रितिका के दिल में छेद था। उसके माता-पिता उसका इलाज कराने के लिए पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में लेकर आए थे। यहां उसे एडमिट कर लिया गया। दो दिन से उसे इंफेक्शन हो रहा था। ऐसे में जब उसका कोराना वायरस की जांच को लेकर सैंपल लिया गया, तो बुधवार सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ और सेंटर में एडमिट अन्य बच्चों में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

पीजीआई के डॉक्टरों समेत 13 लोगों को क्वारंटाइन किया गया

रितिका की कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पीजीआई के छह डॉक्टरों, चार वार्ड बॉय और तीन हेल्थ वर्करों को क्वॉरंटाइन किया गया है। इसके साथ ही उन छह डॉक्टरों जोकि पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में कई दिनों से ड्यूटी कर रहे थे, उन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

Exit mobile version