राष्ट्रीय

PF Account : Covid-19 स्कीम में इंदौर के 7257 कर्मचारियों ने मांगा एडवांस

PF Account : इंदौर। लॉकडाउन अवधि में कामकाज बंद होने से निजी कंपनियों और संस्थाओं में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपने पीएफ खाते से एडवांस पैसा मांगा है। कोविड 19 स्कीम के तहत महीनेभर में 7257 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। कठिन समय में कर्मचारियों को परेशानी न आए इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने तीन दिन में राशि उनके खातों में जमा कराई है। आंकड़ों की मानें तो इंदौर सर्कल में अब तक 15 करोड़ रुपए कर्मचारियों के खातों में पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि देशभर में स्कीम में करीब सात लाख से ज्यादा आवेदन विभाग को मिले हैं।

कोरोना वायरस से जूझ रहे देश में केंद्र सरकार के निर्देश पर कोविड 19 स्कीम को लेकर 29 मार्च को अधिसूचना निकाली गई है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना था। स्कीम के तहत खाते में जमा राशि का 75 फीसदी या तीन महीने का बेसिक वेतन व महंगाई भत्ते की राशि में से जो कम होगा, उसे विभाग द्वारा मान्य किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक एडवांस निकाली गई राशि को जमा नहीं करना होगा। 1 से 30 अप्रैल के बीच ज्यादातर निजी संस्थाओं के 7257 कर्मचारियों ने आवेदन दिए थे, जिनके खातों में 15 करोड़ 29 लाख रुपए जमा किए हैं। यहां तक कि अन्य प्रकरणों की संख्या भी करीब 5000 बताई जा रही है।

महीनेभर में 12 लाख प्रकरण निपटाए

अप्रैल में एडवांस व अन्य पेंशन प्रकरण की संख्या 12 लाख 91 हजार थी, जिसमें देशभर में सिर्फ कोविड 19 स्कीम में 7 लाख 49 हजार आवेदन शामिल थे। चार हजार करोड़ रुपए कर्मचारियों को दिए हैं। अकेले स्कीम के तहत खातों में 2300 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। जनसंपर्क अधिकारी अविनाश जायसवाल ने बताया कि कोविड 19 स्कीम में आए आवेदन को गंभीरता से लिया जा रहा है। तीन दिन में सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर कर्मचारी के खाते में राशि जमा करवा रहे हैं।

अंशदान नहीं करना होगा जमा

कर्मचारियों के अलावा ईपीएफओ ने संस्थानों को भी राहत देने की कोशिश की है। ऐसे फैक्टरी-संस्थान जहां 100 से कम कर्मचारी काम करते हैं। साथ ही जिनकी तनख्वाह 15 हजार से कम है, उन्हें अगले तीन महीने तक कंपनी और कर्मचारी का 12-12 फीसदी अंशदान जमा नहीं करना होगा। यह राशि केंद्र सरकार देगी। इसमें इंदौर रीजन में करीब चार हजार संस्थानों को यह फाय

Back to top button