Site icon Yashbharat.com

अफवाहों के बीच यूपी में पेट्रोल-डीजल की बिक्री बढ़ी, स्टॉक 15-18 दिन का मौजूद

अब रुक जाएगी LPG सप्लाई! PNG कनेक्शन होगा अनिवार्य, सरकार ने जारी किया सख्त आदेश

अब रुक जाएगी LPG सप्लाई! PNG कनेक्शन होगा अनिवार्य, सरकार ने जारी किया सख्त आदेश

लखनऊ,अफवाहों के बीच यूपी में पेट्रोल-डीजल की बिक्री बढ़ी, स्टॉक 15-18 दिन का मौजूद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में 26 मार्च को अफवाहों और पैनिक बाइंग के कारण पेट्रोल, डीजल और LPG की मांग अचानक दोगुनी से अधिक हो गई, लेकिन राज्य स्तर के कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी ईंधन की कमी नहीं है।

अफवाहों के बीच यूपी में पेट्रोल-डीजल की बिक्री बढ़ी, स्टॉक 15-18 दिन का मौजूद

भंडारी के अनुसार, प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG का 15-18 दिन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारू है। केवल दो दिनों की घबराहट के कारण मांग बढ़ी थी।

बिक्री के आंकड़े:

लखनऊ में 26 मार्च को कुल 18,64,000 लीटर ईंधन बिका।

पेट्रोल: 10,98,000 लीटर
डीजल: 7,66,000 लीटर
एलपीजी: 11.90 लाख सिलेंडर बुक हुए, जिसमें से 7.83 लाख की डिलीवरी हो चुकी।

स्थिति सामान्य:

अधिकतर जिलों में मांग अब सामान्य हो चुकी है। राज्य में 4.85 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं और पेट्रोल पंपों पर 4-5 दिन का स्टॉक हमेशा रहता है। केंद्र सरकार के अनुसार देशभर में 60 दिन का क्रूड ऑयल स्टॉक है।संजय भंडारी ने लोगों से अपील की कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें और भरोसा रखें कि सप्लाई में कोई बाधा नहीं है।

 

Exit mobile version