आनंद मेले में लोगों ने उठाया व्यजंनों का लुत्फ,जागृति पार्क में सिंधु आनंद मेले का आयोजन
आनंद मेले में लोगों ने उठाया व्यजंनों का लुत्फ,जागृति पार्क में सिंधु आनंद मेले का आयोजन

कटनी। जाग्रति पार्क में सिंधी समाज की समाजिक संस्था सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया महिला शाखा द्वारा प्रथम बार सिंधु आनंद मेले का आयोजन किया गया।

आनंद मेले का अतिथियों द्वारा शुभारंभ किया गया। आनंद मेले में सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा तरह-तरह सिंधी व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। उपस्थित लोगों ने इन व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मेले में सिंधी समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विधायक संदीप जायसवाल, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष मोहनलाल बत्रा, कटनी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, समाजसेवी दर्शनलाल गेई, पूरनलाल मुलतानी, निरंजन पंजवानी, मोहन बजाज, पोहूराम केवलानी, गोविंद सचदेवा, कमल खूबचंदानी , अशोक मोहनानी ,मनीष गेई, मेघराज खूबचंदानी, अमर पुरूसवानी, अमृत तनवानी, प्रेम बत्रा, राजकुमार नानकानी, संजय खूबचंदानी, हीरानंद टहलरमानी, राजकुमार रोहरा, राजकुमार जिनवाणी, मोनी जेसवानी ,सीएसपी ख्याति मिश्रा, पार्षद मौसूफ अहमद सहित नागरिकों के साथ संस्थाओं के सदस्य और सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया महिला शाखा की अध्यक्ष नीलम जगवानी, सोनिया बत्रा, कविता सचदेवा, नीतू लालवानी, सुमन छतानी, कशिश रोहरा, लक्ष्मी खूबचंदानी, मोना पुरसवानी, आशा जोधवानी, वानी बजाज, कुसुम गिडवानी, मधु खूबचंदानी सपना फोटवानी, एकता बत्रा, गीता तनवानी, मीनू मोटवानी, पूजा मंगलानी, दीपा मोहनानी, की उपस्थिति रही। अंत में नीलम जगवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।








