Latest

Pension सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ, विकल्‍प चुनने के लिए यह है आखिरी तारीख

Old Pension Scheme : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। रेलवे ने एक महत्‍वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह तय किया है कि कर्मचारियों व अधिकारियों को पुरानी पेंशन योजना यानी ओपीएस OPS (Old Pension Scheme) का लाभ दिया जाएगा।

ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम का लाभ उन कर्मचारी व अधिकारियों को दिया जाएगा जिनका चयन 31 दिसंबर, 2003 के पहले हुआ था लेकिन किन्‍हीं कारणवश वे नौकरी ज्‍वाइन नहीं कर पाए थे।

यानी अब इन लोगों को एनपीएस NPS यानी नई पेंशन योजना New Pension Scheme से ओपीएस OPS ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम में जाने के लिए एक विकल्‍प दिया गया है।

रेलवे के इस कदम से देश के लाखों कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा होगा क्‍योंकि कर्मचारी अभी भी पुरानी पेंशन योजना को ही श्रेष्‍ठ मानते हैं। कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आगामी 31 मई से पहले ये ऑप्‍शन चुनना होगा। इनके फार्म ऑनलाइन भेजे जा सकते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम