मध्यप्रदेश

Shivpuri: 8 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत बैरियर के पास से पुलिस ने कोटा-राजस्थान तरफ से स्मैक लेकर आ रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। युवक बाबा के भेष में स्मैक लेकर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपितों के पास से 8 लाख की स्मैक व एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

मुखबिर से मिली थी सूचना

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी तेंदुआ अरविंदसिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति कार से कोटा राजस्थान तरफ से शिवपुरी में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बेचने के लिए ला रहे हैं, जिनमें से एक व्यक्ति बाबा के भेष में है। पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए अनुसार कोटा नाका चेकपोस्ट पर पुलिस टीम के साथ चेकिंग शुरू की गई।

सफेद कार को रोका तो दो व्‍यक्ति बैठे मिले

चेकिंग के दौरान सफेद कार क्रमांक एमपी 33 सी 3781 आती हुई दिखी, जिसे रोककर चेक किया गया। उसमें दो व्यक्ति बैठे थे।

Back to top button