Latestमध्यप्रदेश
नहीं बनी बात: बालाघाट, छिंदवाड़ा से शराब दुकान बन्द होना शुरू, कल से प्रदेश की बारी

जबलपर, (यशभारत@आशीष शुक्ला) । मध्यप्रदेश सरकार और शराब दुकानों के बीच बात नहीं बन सकी है। नौबत अब शराब दुकानों के बन्द की हो चली शराब एसोशिएशन का फ़ैसला है कि 26 मई से शराब दुकाने नहीं खुलेंगी ।
शराब एसोसिएशन ने जो माँगे रखी थी, उसे सरकार ने मनाने से मना कर दिया।
नाराज़ ठेकेदारों ने 26 मई से दुकान नहीं खोलने का फ़ैसला कर लिया है ।
अर्थात 25 मई शाम से प्रदेश की सभी शराब दुकाने बंद कर दी जाएगी। उधर पता चला हैं कि बालाघाट छिन्दवाड़ा से दुकान बन्द होना भी शुरू ही गई है। क्रमशः पूरे प्रदेश की दुकानें बंद हो जाएगी।







