Saturday, May 2, 2026
Latest:
Latest

PM Modi Live: राज्यसभा के 250वें सत्र पर बोले पीएम मोदी- इसने इतिहास बनाया भी और बनते देखा भी

नई दिल्ली। आज से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र के साथ ही राज्यसभा के 250वें सेशन भी हो गए हैं। इस मौके को विशेष बनाने की तैयारियां की गई हैं। इसी 250वें सत्र के पहले दिन राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना संबोधन देते हुए कहा कि राज्यसभा ने इतिहास बनाया भी और बनते हुए भी देखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, राज्य सभा के 250वें सत्र के दौरान मैं यहां उपस्थित सभी सांसदों को बधाई देता हूं। 250 सत्रों की ये जो यात्रा चली है, उसमें जिन-जिन सांसदों ने योगदान दिया है वो सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। मैं उनका आदरपूर्वक स्मरण करता हूं। 250 सत्र ये अपने आप में समय व्यतीत हुआ ऐसा नहीं है। एक विचार यात्रा रही। समय बदलता गया, परिस्थितियां बदलती गई और इस सदन ने बदली हुई परिस्थितियों को आत्मसात करते हुए अपने को ढालने का प्रयास किया। सदन के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, राज्यसभा अनन्त और विविध है। भारत की विविधता हमें हमेशा इस सदन में प्रेरित करती है और यह राज्यसभा में साफ नजर आता है। अनुभव कहता है संविधान निर्माताओं ने जो व्यवस्था दी वो कितनी उपयुक्त रही है। कितना अच्छा योगदान इसने दिया है। जहां निचला सदन जमीन से जुड़ा है, तो उच्च सदन दूर तक देख सकता है।

राज्यसभा के 250वें सत्र को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

आज से शुरू हुआ राज्यसभा का यह सत्र 250वां है। राज्यसभा ने इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रखी है। इसमें 250 रुपए का चांदी का सिक्का और डाक टिकट जारी किया जाएगा। राज्यसभा सचिवालय की ओर से बताया गया कि 250वें सत्र को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी की गई है।

सत्र की इस बैठक में “भारतीय राजनीति में राज्यसभा की भूमिका : सुधार की जरूरत” विषय पर विशेष चर्चा कराई जाएगी। राज्यसभा के चेयरमैन एम. वेंकैया नायडू ने सदन के 250वें सत्र की शुरुआत की पूर्वसंध्या पर रविवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में राज्यसभा का सफरनामा पुस्तिका का विमोचन किया।
सदन के 250 वें सत्र पर उनका यह संबोधन होगा। नुसरत जहां आज संसद की कार्यवाही में नहीं पहु्चीं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आगे ऑड ईवन जारी रखने पर कहा कि अब आसमान साफ हो गया है।
इसकी कोई जरुरत नहीं है। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। लोकसभा में कार्यवाही शुरू होने के बाद अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और राम जेठमलानी को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं राज्यसभा में अगन्नाथ मिश्र, अरुण जेटली, सुखदेव सिंह लिब्रा, राम जेठमलानी, गुरुदास गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई।
इससे पहले जस्टिस बोबडे ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। जेएनयू के छात्र फीस बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन के मद्देनजर संसद के आसपास धारा 144 लागू है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की आज शाम को बैठक होने वाली है।

राज्यसभा के मार्शलों की वर्दी बदली

01:48 PM
IIT मद्रास के दो छात्र फातिमा लतीफ की आत्महत्या की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उपवास पर बैठे।


01:43 PM
दिल्ली में पानी की गुणवत्ता पर लोकसभा में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।


01:40 PM
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार राज्यसभा में एक विशेष चर्चा होगी जो इस सदन 250 वें सत्र को चिह्नित करेगी। इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 2 बजे सदन को संबोधित करेंगे।

01:31 PM
वायु प्रदूषण को लेकर मीटिंग में शामिल नहीं होने पर पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि मुझे पता है कि बैठक बहुत महत्वपूर्ण थी, लेकिन मैं अनुबंधित था।मैंने जनवरी में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे और मैं अप्रैल में राजनीति में शामिल हुआ था। अनुबंधित बाध्यता के कारण मुझे जाना पड़ा।

01:18 PM
गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल संसद पहुंचे।


01:16 PM
कर्नाटक के अयोग्य विधायक के गोपालैया ने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए महालक्ष्मी लेआउट विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया।

01:12 PM
NITI Aayog के सीईओ अमिताभ कांत ने हेल्थ सिस्टम फॉर ए न्यू इंडिया पुस्तक विमोचन के दौरान कहा कि भारत की स्वास्थ्य प्रणाली कई चुनौतियों का सामना कर रही है।

01:03 PM
भुवनेश्वर विधानसभा में कांग्रेस द्वारा किसानों का मुद्दा उठाए जाने के बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 3 बजे-तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

12:59 PM
लोकसभा में लक्षद्वीप के सांसद फैजल पीपी मोहम्मद ने कहा कि अधिकतर अधिकारी जिनकी वहां नियुक्ति होती है वो स्थानीय मुद्दे नहीं समझते।

12:53 PM
केजरीवाल ने कहा कि शहर के जल की गुणवत्ता का आकलन 11 नमूनों के आधार पर नहीं किया जा सकता है।

12:43 PM
सीएम केजरीवाल ने कहा है कि अब आसमान साफ हो गया है ऐसे में ऑड ईवन की जरुरत नहीं है।

12:36 PM
टीएमसी सांसद नुसरत जहां आज संसद सत्र में भाग नहीं ले रही हैं। उन्हें सांस लेने में समस्या के कारण कल कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

12:33 PM
पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों को बेर सराय रोड पर रोक दिया। संसद की ओर मार्च नहीं करने दिया।

12:28 PM
लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला जी को हिरासत में लिए हुए आज 108 दिन हो गए हैं। ये क्या ज़ुल्म हो रहा है?

12:18 PM
संजय राउत ने कहा कि संघर्ष का दूसरा नाम अरुण जेटली था। उनके हर संघर्ष में मैं साथ रहा। हम उनके आदेशों का पालन करते थे।

12:15 PM
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित।

12:13 PM
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर आज एक इलेक्ट्रिक कार से संसद पहुंचे। उन्होंने कहा, सरकार धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक कारों पर स्विच कर रही है। मैं लोगों से प्रदूषण से लड़ने के लिए योगदान देने की अपील करता हूं।

12:10 PM
सुरक्षा कारणों से उद्धव ठाकरे ने अयोध्या दौरा रद किया। 24 नवंबर को उद्धव अयोध्या जाने वाले थे। जानकारी के अनुसार दौरा रद होने का एक कारण महाराष्ट्र में सरकार बनाने में हो रही देरी भी है।

12:05 PM
कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद में पहुंच गई हैं। सरकार ने हाल ही में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के एसपीजी कवर को वापस ले लिया। सरकार ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी है।

12:03 PM
बीजेपी सांसद मनसुख मंडाविया और मनोज तिवारी आज साइकिल से संसद पहुंचे।

12:00 PM
विरोध मार्च के मद्देनजर संसद के पास धारा 144 लगाई गई है।

11:58 AM
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ ने फीस वृद्धि को पूरी तरह वापस लेने की मांग को लेकर आज संसद तक मार्च करने वाले है।

11:57 AM
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply